---Advertisement---

Ganga Expressway से कनेक्ट होगा हरिद्वार! सभ्यता और संस्कृति से जुड़ेंगे 2 शहर, कनेक्टविटी से लेकर पर्यटन तक को मिल सकती है नई उड़ान

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार के साथ लिंक करने की योजना है। ऐसा होने से सभ्यता और संस्कृति से जुड़े 2 शहर में आपस में सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। इससे कनेक्टविटी से लेकर पर्यटन तक में फायदा देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 2:16 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में कई एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रहे हैं। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे का नाम भी शामिल है। यूपीडा यानी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर काफी गंभीरता से काम कर रहा है। ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक हालिया रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से कनेक्ट किया जाएगा। ऐसे में सभ्यता और संस्कृति से जुड़े 2 शहर यानी हरिद्वार और प्रयागराज में आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।

Ganga Expressway से कनेक्ट होगा हरिद्वार

‘ABP’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे पर काफी तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से लिंक किया जाएगा। ऐसा होने के बाद हरिद्वार और प्रयागराज के बीच की दूरी कम हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 860 किलोमीटर है। यूपी सरकार ने इस साल फरवरी में गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से जोड़ने के लिए 50 करोड़ का अलग से बजट जारी किया था। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा। ऐसे में मेरठ में 15 किलोमीटर के हिस्से पर 43 ढाचों को तैयार कर लिया गया है। अभी तक यह निर्धारित नहीं हुआ है कि गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार के साथ किस मार्ग के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। सरकार इस संबंध में सर्वे कराएगी, फिर रुट तय किया जा सकता है।

गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टविटी और पर्यटन में आ सकता है सुधार

माना जा रहा है कि Ganga Expressway के जरिए पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी काफी कम रह जाएगी। ऐसे में रोजाना सफर करने वालों लोगों को एक बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे के जरिए जब हरिद्वार से प्रयागराज आपस में कनेक्ट हो जाएंगे, तो इससे कनेक्टविटी काफी बेहतर हो जाएगी। साथ ही दोनों धार्मिक स्थानों पर पर्यटन में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे इन दोनों शहरों की आर्थिक दशा में और सुधार आने की संभावना होगी।

Ganga Expressway Completion Date

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूँ, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को आपस में कनेक्ट करेगा। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे पूरा होने की तारीख अक्तूबर 2025 हो सकती है। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे कब तक पूरी तरह से खुल पाएगा, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026