---Advertisement---

Ghaziabad News: जीडीए का बड़ा तोहफा, गाजियाबाद में बनेगा विकसित भारत पार्क, थीम जान रह जाएंगे दंग; मिलेंगी यह सुविधाएं

Ghaziabad News: जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद में नया विकसित भारत पार्क बनाने जा रहा है। जो जिले के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद में नया विकसित भारत पार्क बनाने जा रहा है, जो अन्य पार्कों से कुछ अलग और खास होने जा रहा है, अगर लागत की बात करें तो करीब 45 करोड़ की लागत से इसे बनाया जाएगा। इस पार्क का थीम कुछ खास होने जा रहा है। इस पार्क का निर्माण 6 एकड़ में होगा, साथ ही पांच नवोन्मेषी जोन में विभाजित किया जाएगा, जिसमें भविष्य भारत पैवेलियन खास आकर्षण होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गाजियाबाद में बनेगा विकसित भारत पार्क – Ghaziabad News

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक मधुबन बापूधाम योजना के तहत करीब 6 एकड़ में भारत विकसित पार्क का निर्माण किया जाएगा। अगर इसके थीम की बात करें तो यह पूरी तरह के विकसित भारत थीम पर आधारित होगा। यहां पर आने वाले लोग देश के फ्यूचर की यात्रा कर सकेंगे, यानि आने वाले सालों में भारत कैसे दिखने वाला है। इसके अलावा इस पार्क भारत की उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा 2047 तक भारत के विकसित भारत के तौर पर भी पेश किया जाएग। यानि यहां पर भारत की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य भी दिखाया जाएगा, ताकि समझा जा सके कि आने वाले समय में भारत कैसे बदलने जा रहा है।

जीडीए के उपाध्यक्ष ने दी अहम जानकारी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने इस मामले में अहम जानकारी देते हुए कहा कि “यह पार्क न केवल एनसीआर का अनूठा आकर्षण बनेगा बल्कि प्रदूषण की समस्या को कम करने में भी मददगार साबित होगा। आसपास के परिवारों को एक नया और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। प्राधिकरण स्पेशलिस्ट कंसलटेंट्स से सुझाव ले रहा है ताकि पार्क को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा सके”। गौरतलब है कि जीडीए जिले के विकास के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहा है, ताकि यहां के लोगों को लग्जरी सुविधा के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं भी मिल सके और अन्य कामों के लिए कही बाहर ना जाना पड़े।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026