---Advertisement---

Ghaziabad News: बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच गाजियाबाद के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानिए पूरी खबर

Ghaziabad News बढ़ती ठंड को देखते हुए गाजियाबाद के सभी स्कूलों की टाईमिंग बदल दी गई है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2023 12:09 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर में सर्दी का कहर जारी है। सुबह के वक्त धुंध की चादर छाई रहती है। वहीं अब गाजियाबाद में स्कूलों की टाईमिंग में बदलाव कर दिया गया है। आपको बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अत्यधिक सर्दी और कोहरे को देखते हुए जनपद में संचलित कक्षा 1से 8 तक सभी परिषदीय विघायलय आईसीएसई, सीबीएसई, सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त, सभी बोर्ड के  विद्यालय को अगले आदेश तक समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी

दरअसल ठंड को देखते हुए गाजियाबाद के सभी स्कूलों की टाईमिंग में बदलाव किया गया है। जिसमे सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल शामिल है। अगले आदेश तक टाईम टेबल लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे बच्चों को राहत मिलेगी। सभी परिषदीय विघायलय आईसीएसई, सीबीएसई, सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त, सभी बोर्ड इसमे शामिल है।

मौसम विभाग ने चेताया ठंड से नही मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन चार दिन तक उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा बना रह सकता है। जिसको देखते हुए अगर जरूरी हो तभी सुबह शाम घर से बाहर निकले। वहीं 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की बारिश हो सकती है। पूरे उत्तर प्रदेश में हर साल स्कूल में शीतकालीन अवकाश होता है। इस बार 31 दिसंबर से ही स्कूल बंद रहेंगे क्योकि उस दिन रविवार है। आमतौर पर यह अवकाश 15 जनवरी तक रहता है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026