---Advertisement---

Ghaziabad News: मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 के तहत गाजियाबाद में खरीदे सपनों का घर, जानें पात्रता और विशेषताएं

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2026 4:36 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026 के तहत एक ऐसा सुनहरा अवसर, जहाँ आप पा सकते हैं अपने सपनों का प्लॉट — बेहतरीन लोकेशन, आधुनिक सुविधाओं और शानदार कनेक्टिविटी के साथ।

सबसे खास बात है कि यह प्लॉट है। यानि आप अपने हिसाब से प्राइम लोकेशन पर अपना घर बना सकते है। बता दें कि जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गाजियाबाद में खरीदें अपने सपनों का घर

जीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“अब आपके सपनों का घर होगा अपने नाम! गाजियाबाद विकास प्राधिकरण प्रस्तुत करता है। “मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना 2026” एक ऐसा सुनहरा अवसर, जहाँ आप पा सकते हैं अपने सपनों का प्लॉट — बेहतरीन लोकेशन, आधुनिक सुविधाओं और शानदार कनेक्टिविटी के साथ”।

स्थान: मधुबन बापूधाम, गाजियाबाद
भूखंड आकार: 40 से 200 वर्गमीटर तक
शुरुआती कीमत: सिर्फ ₹14 लाख से शुरू
सुविधाएँ: आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी एवं विकसित आवासीय वातावरण

योजना की मुख्य विशेषताएँ – 

ऑनलाइन आवेदन सुविधा।
लॉटरी द्वारा पारदर्शी आवंटन।
8 त्रैमासिक आसान किस्तों में भुगतान विकल्प।
एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट।
SC/ST वर्ग हेतु विशेष लाभ।
फ्रीहोल्ड भूखंड सुविधा।

क्या है पात्रता? – 

भारतीय नागरिक होना आवश्यक।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
आवेदक/परिवार के नाम गाजियाबाद में कोई आवासीय संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ दिनांक 11.05.2026
  • सीमित संख्या में भूखंड उपलब्ध — आज ही आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं!

▫️ अधिक जानकारी एवं आवेदन की जानकारी हेतु संपर्क करें :-
हेल्पलाइन नंबर: 0120-4418384

आवेदन की अंतिम तिथि –  25.05.2026

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

मई 16, 2026

Mohan Yadav

मई 16, 2026

Viral Video

मई 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 16, 2026

Artificial Intelligence

मई 16, 2026

Income Tax News

मई 16, 2026