---Advertisement---

Ghaziabad News: बड़ी खबर! गाजियाबद से जुड़ेगा Jewar Airport, Rapid Rail रूट के लिए सर्वे शुरू

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में स्थित प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद इन दिनों खूब सुर्खियां बना रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2024 12:28 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद इन दिनों खूब सुर्खियां बना रहा है। दरअसल गाजियाबाद में शुरू की गई नमो भारत ट्रेन (Rapid Rail) को विस्तार देने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यूपी के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) को गाजियाबाद की रैपिड रेल से जोड़ने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।

गाजियाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की जिम्मेदारी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) की है जिसकी देख-रेख में काम शुरू होने की खबर है। एनसीआरटीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाजियाबाद (Ghaziabad News) से जेवर एयरपोर्ट तक बनाई जाने वाली रैपिड रेल रूट के लिए फिजबिलिटी रिपोर्ट बना ली गई है और मार्च तक इस पूरे रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी पेश की जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको रैपिड रेल के लिए तैयार की गई नए रूट की जानकारी देते हैं।

गाजियाबाद से जुड़ेगा एयरपोर्ट (Ghaziabad News)

यूपी के पश्चिमी हिस्से में स्थित प्रमुख शहरों में से एक गाजियाबाद (Ghaziabad News) को जेवर के निर्माणाधीन एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस क्रम में एनसीआरटीसी द्वारा नमो भारत ट्रेन (Rapid Rail) संचालन के लिए नए रूट का सर्वे किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के आरआरटीएस स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और परी चौक के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट रैपिड रेल का संचालन कर कनेक्टिविटी को विस्तार दिया जाएगा।

रैपिड रेल परियोजना के लिए एनसीआरटीसी अपने सर्वे में मिट्टी की जांच, स्टेशनों का लेआउट, ट्रैक के निर्धारण आदि पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।

Rapid Rail संचालन के लिए रूट

NCRTC द्वारा पेश की गई फिजबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद (Ghaziabad News) से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 72.2 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 12 स्टेशन होने की खबर है जिसके तहत रैपिड रेल (Rapid Rail) परी चौक पर एक्वा लाइन के साथ मिलेगी।

इस निर्माण कार्य को दो चरण में पूरा किया जा सकेगा जिसका पहला पहाल चरण गाजियाबाद और सेक्टर इकोटेक-5 (कासना) के बीच 37.15 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं दूसरे चरण की बात करें तो ये सेक्टर ईकोटेक-6 से एयरपोर्ट तक 35.11 किलोमीटर लंबा होगा। पहले चरण के निर्माण कार्य को 2031 तक तो वहीं दूसरे चरण के निर्माण कार्य को 2041 तक पूरा किए जाने का अनुमान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026