Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली एवं कौशांबी में घर लेने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण विभिन्न श्रेणियों के आवासीय, कियोस्क, व्यावसायिक एवं दुकान आदि जैसे विभिन्न भूखण्डों की निलामी करने जा रहा है। बता दें कि प्राधिकरण ने इससे जुड़ी सभी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर शेयर की दी है। इसके अलावा इच्छुक आवेदकों हेतु ऑनलाइन(वेबसाइट)/ऑफलाइन (HDFC BANK) पंजीकरण दिनांक 11 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
इन प्राइम लोकेशन पर आवासीय, व्यावसायिक एवं दुकान खरीदने का मौका – Ghaziabad News
जीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “सार्वजनिक सूचना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इंदिरापुरम, वैशाली एवं कौशांबी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न श्रेणियों के आवासीय, कियोस्क, व्यावसायिक एवं दुकान आदि जैसे विभिन्न भूखण्डों की नीलामी दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे, स्थल — हिन्दी भवन, लोहियानगर, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।
सार्वजनिक सूचना
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इंदिरापुरम, वैशाली एवं कौशांबी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न श्रेणियों के आवासीय, कियोस्क, व्यावसायिक एवं दुकान आदि जैसे विभिन्न भूखण्डों की नीलामी दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे, स्थल — हिन्दी भवन, लोहियानगर,… pic.twitter.com/iMNYqYCWW4
— GDA Ghaziabad (@gdagzb) February 12, 2026
इच्छुक आवेदकों हेतु ऑनलाइन(वेबसाइट)/ऑफलाइन (HDFC BANK) पंजीकरण दिनांक 11 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन, पूर्णतः पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत संपन्न कराई जाएगी।
विस्तृत विवरण हेतु प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें या हमारे हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क करने का कष्ट करें” l
व्यावसायिक/आवासीय भूखण्ड, होटल, दुकान के लिए होगा निलामी
दी जानकारी के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्राधिकरण के इंदिरापुरम, वैशाली व कौशांबी योजना में विभिन्न श्रेणी के व्यावसायिक/आवासीय भूखण्ड के साथ-साथ क्योस्क / दुकान/होटल/हाईस्कूल भूखण्ड व नर्सिंग होम / हॉस्पिटल इत्यादि भूखण्डों का विक्रय किये जाने की नीलामी दिनांक 20.02.2026 को लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जायेगी। प्रस्तावित नीलामी में निम्न सम्पत्तियां सम्मिलित की गयी हैं:-
- इंदिरापुरम योजना न्यायखण्ड-1 – 28 व्यावसायिक भूखण्ड, 1 हॉस्पिटल भूखण्ड
- इंदिरापुरम योजना अभयखण्ड – 1 व्यावसायिक भूखण्ड
- इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-ए – 20 आवासीय भूखण्ड, 2 व्यावसायिक भूखण्ड
- इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-बी – 5 आवासीय भूखण्ड
- इंदिरापुरम योजना शक्तिखण्ड-4 – 1 क्योस्क भूखण्ड, 1 होटल भूखण्ड
- इंदिरापुरम योजना ज्ञान खण्ड-3 – 14 दुकान भूखण्ड
- कौशांबी योजना ब्लॉक-ए – 2 आवासीय भूखण्ड
- वैशाली योजना सेक्टर-3 – 1 नर्सिंग होम भूखण्ड
- वैशाली योजना सेक्टर-6 – 1 हेल्थ सेंटर भूखण्ड
- कौशांबी योजना – 1 प्राइमरी स्कूल भूखण्ड
