---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई इनोवा कार; मौके पर दो पुलिसकर्मी की मौत

Ghaziabad News: इंदिरापुरम कोतावली क्षेत्र के कनवानी पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। कनवानी पुलिया के पास एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2024 1:01 अपराह्न | Updated: जनवरी 8, 2024 6:19 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम कोतावली क्षेत्र के कनवानी पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। आपको बता दें कि कनवानी पुलिया के पास एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और यू.पी पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई। दोनों एक बिल्डर की सुरक्षा में थे। माना जा रहा है कि इनोवा कार के असंतुलित होने कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे में दो पुलिसकर्मी की मौत

गौरतलब है कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनवानी पुलिया के पास एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ(CISF) रोड की तरफ से शालीमार गार्डन के रहने वाले विल्डर निखिल चौधरी इनोवा कार से आ रहे थे। चालक गाड़ी चला रहा था। बिल्डर की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जय ओम शर्मा और यूपी पुलिस के कांस्टेबल जगबीर राघव साथ में थे। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज कर मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि चालक और बिल्डर सुरक्षित है। चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026