---Advertisement---

Ghaziabad News: आवासीय भूखण्डों से लेकर दुकान तक, गाजियाबाद के इन जगहों पर मिलेगा सपनों का घर, जानें नीलामी की तारीख व अन्य महत्वपूर्ण डिटेल

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में रहते है और अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2026 3:15 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में रहते है और अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व्यवसायिक / आवासीय भूखण्डों के साथ-साथ क्योस्क भूखण्ड, दुकान भूखण्ड, होटल भूखण्ड, ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड, कन्वीनियेन्ट शॉपिंग भूखण्ड व हाईस्कूल भूखण्ड इत्यादि की निलामी कर रहा है। सबसे बड़ी बात है कि यह इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, प्रताप बिहार में रहने का सुनहरा मौका मिल रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गाजियाबाद के इन जगहों पर मिलेगा सुनहरा घर

जीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार प्राधिकरण की विभिन्न योजना में विभिन्न श्रेणी के व्यवसायिक / आवासीय भूखण्डों के साथ-साथ क्योस्क भूखण्ड, दुकान भूखण्ड, होटल भूखण्ड, ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड, कन्वीनियेन्ट शॉपिंग भूखण्ड व हाईस्कूल भूखण्ड इत्यादि इत्यादि मूखण्डों एवं एवं ब्रिज ब्रिज विहार स्थित सामुदायिक केन्द्र व राजनगर व्हीकल फ्री जोन में निर्मित क्योस्को को संचालन अनुज्ञप्ति (लाईसेंस डीड) के आधार पर विक्रय किये जाने का सुनहरा अवसर।

वहीं अगर निलामी की बात करें तो ये 30.03.2026 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगी। इच्छुक आवेदक नीलामी में भाग लेने के लिए 16.03.2026 से 26.03.2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन जगहों पर मिलेगा घर और अन्य भूखण्ड

कोयल एन्कलेब योजना, इन्दिरापुरम योजना अभयखण्ड, इन्दिरापुरम विस्तार ब्लॉक – ए, इन्दिरापुरम विस्तार ब्लॉक – बी, इन्दिरापुरम योजना शक्तिखण्ड-4, इन्दिरापुरम योजना न्याय खण्ड – 3, वैशाली योजना सेक्टर – 3, वैशाली योजना सेक्टर -6, कौशांबी योजना, इन्दिरापुरम न्याय खण्ड- 1 समेत कई जगहों के लिए निलामी की जाएगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट http://gdaghaziabad.in पर विजिट करे या हमारे हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क करने का कष्ट करें

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026