---Advertisement---

Noida News: नोएडा में आशियाना तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी, यहां कट रहे हैं प्लॉट, देखें रेट लिस्ट और रजिट्रेशन प्रोसेस

Noida News: एनसीआर में आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बार फिर जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास प्लॉट लेने का मौका है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 10:30 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 6:16 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा में आपना आशियाना तलाश रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोए़डा के जेवर एयरपोर्ट (Noida International Airport) और फिल्म सिटी (Noida Film City) के पास बड़ी संख्या में प्लॉट कट रहे हैं। ये योजना यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) द्वारा शुरू की गई है।

1 सितंबर तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

यमुना प्राधिकरण इस बार 1184 आवासीय भूखंडों (Plots) की योजना लेकर आया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (8 अगस्त, मंगलवार) से शुरू हो गई है, जो 1 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद इनका ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसकी तिथि 18 अक्टूबर तय की गई है।

कुल 7 श्रेणियों में मिल रहे हैं प्लॉट

यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 120 वर्ग मीटर के 194 प्लॉट हैं, जो सेक्टर-16, 17 और 20 में काटे जाएंगे। इनमें से 34 प्लॉट 17 प्रतिशत कोटे के तहत किसानों के आरक्षित किए गए हैं, जबकि 10 प्लॉट उद्यमियों के लिए रखे गए हैं। प्लॉट की आवंटन दर 24,600 से 24800 रखी गई है।

अगर आप भी यहां 120 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको कुल राशि का 10 प्रतिशत पहले ही जमा करना होगा, जो करीब 2.45 लाख रुपये बनता है। एक बार प्लॉट आपके नाम आवंटित हो गया, तो उसके बाद आपको बकाया राशि जमा करनी होगी। इस योजना के तहत कुल 7 श्रेणियों में प्लॉट मिल रहे हैं।

ऐसे करें प्लॉट के लिए आवेदन

यमुना प्राधिकरण द्वारा लॉन्च की गई इस योजना का लाभ अगर आप भी उठाना चाहते हैं तो www.yamunaexpresswayauthority.com पर प्लॉट से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्लॉट के लिए आवेदन लिंक भी आपको इसी वेबसाइट पर मिलेगी। योजना के लिए यमुना प्राधिकरण ने आईसीआईसीआई बैंक को अपना बैंकिंग पार्टनर बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026