---Advertisement---

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर ओवरस्पीडिंग करने वालों की अब खैर नहीं, फिर इंस्टॉल हुए CCTV कैमरे, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

Noida News: नोएडा के एलिवेटेड रोड पर ओवरस्पीडिंग के मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर CCTV कैमरे इंस्टॉल कर दिए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 7, 2023 3:26 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 5:51 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा के एलिवेटेड रोड पर ओवरस्पीडिंग के मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस फिर सतर्क हो गई है। ओवरस्पीडिंग को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस फिर यहां CCTV कैमरे इंस्टॉल कर दिए हैं। करीब 7 महीने बाद यहां पर दोबारा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान CCTV कैमरे नहीं होने के चलते चालक लगातार अपनी मनमानी कर रहे थे।

इसी बीच ओवरस्पीडिंग के चलते यहां पर कई दुर्घटनाएं भी देखने को मिली। लेकिन, अब ओवरस्पीडिंग करने वालों की खैर नहीं होगी। अगर चालक ओवरस्पीडिंग करते हुए पाए जाते हैं तो CCTV कैमरों के जरिए उनका चालान काटा जाएगा।

कितनी है स्पीड लिमिट ?

आपको बता दें कि नोएडा के एलिवेटेड रोड पर ओवरस्पीडिंग करने की अनुमति नहीं है। यहां पर स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तय की गई है। लेकिन, पिछले 7 महीने के दौरान यहां पर लगातार ओवरस्पीडिंग के मामलों सामने आ रहे थे। जिस वजह से एलिवेटेड रोड पर कई एक्सीडेंट भी हुए। अगर चालक यहां पर ओवरस्पीडिंग करता हुए पाया जाता है तो 70 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर जाते ही CCTV कैमरे उसका चालान काट देंगे।

मरम्मत के दौरान हटाए गए थे कैमरे

दरअसल, यहां पर पहले भी CCTV कैमरे मौजूद थे। लेकिन, सड़क की मरम्मत के दौरान इन्हें हटाया गया था। जनवरी महीने में यहां पर मरम्मत का काम शुरू हुआ था, जिसे मार्च तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन, मरम्मत के बाद CCTV कैमरे दोबारा नहीं लगाए गए।

इस बीच ओवरस्पीडिंग के कारण यहां कई दुर्घटनाएं पेश आई। ओवरस्पीडिंग के बढ़ते मामलों को देख ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर यहां CCTV कैमरे लगा दिए हैं। इस एलिवेटेड रोड पर रोजाना हजारों गाड़ियां दौड़ती है। नोएडा-दिल्ली से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए यात्री इसी एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026