---Advertisement---

Noida News: नोएडा में किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी, शातिरों ने QR कोड से जरिए लगाया 1.5 लाख का चूना

Noida News: नोएडा में एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की शातिरों ने किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 7, 2023 2:57 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 5:53 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: अगर आप भी अपने लिए ऑनलाइन एक फ्लैट सर्च कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इन दिनों किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी सामने आया है। जहां शातिरों ने किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। देहरादून के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ये ठगी हुई है, जहां शातिरों ने QR कोड से जरिए व्यक्ति के खाते से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए।

ऑनलाइन सर्च किया था फ्लैट

दरअसल, देहरादून के रहने वाले गौरव जोशी हाल ही में नौकरी के चलते नोएडा शिफ्ट हुए थे। फिलहाल, वह अपने किसी दोस्त के साथ रह रहे थे। उन्हें अपने रहने के लिए एक अच्छी जगह की तलाश थी। जिसे देखते हुए उन्होंने ऑनलाइन फ्लैट सर्च करना शुरू किया। अपनी खोज के दौरान, उन्होंने ऑनलाइन एक दलाल से संपर्क किया जिसके साथ वह किराए के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए।

QR कोड से जरिए ठगे 1.5 लाख रुपये

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, किराए के लिए जगह खोजते समय, वह विकास गुप्ता नामक दलाल के संपर्क में आए। उन्हें विकास का नंबर ऑनलाइन मिला था। विकास गुप्ता ने जोशी को 16,500 रुपये प्रति माह किराए पर उपलब्ध एक फ्लैट के बारे में बताया और समझौते के लिए पैसे मांगे।

जोशी का विश्वास जीतने के लिए, ऑनलाइन ब्रोकर ने रिफंड कूपन के साथ जोशी के बैंक खाते में 5 रुपये भी भेजे। ब्रोकर पर अपना विश्वास जताते हुए जोशी ने समझौते के लिए भुगतान शुरू करने के लिए कूपन को स्कैन किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें अपने खाते से 1.15 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनके खाते से कुल 1.50 लाख रुपये निकल चुके थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पैसे कटने के बाद उन्हें अपने साथ ही ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने ये शिकायत नोएडा के सेक्टर 113 में दर्ज करवाई है।

ऑनलाइन ठगों से रहें सावधान

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगों (Online Fraud) से सावधान रहे हैं और किसी को भी अपना OTP न दें और न ही कोई QR कोड स्कैन करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 14, 2026

Noida Violence

अप्रैल 14, 2026

Ambedkar Jayanti 2026

अप्रैल 14, 2026