---Advertisement---

Gorakhpur Link Expressway का जल्द खत्म हो सकता है इंतजार, क्या धुरियापार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्ट होगा गोरखपुर? इन जिलों को होंगे फायदें!

Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का काम जल्द खत्म हो सकता है। गोरखपुर को धुरियापार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्ट करने की योजना है। इससे कई जिलों को बंपर फायदें हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 1:42 अपराह्न

Gorakhpur Link Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकास को नई रफ्तार भी दे सकता है। लगभग 91 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए लोगों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा। जी हां, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे इस महीने ही पूरी तरह से खुल सकता है। ‘Zee News’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

Gorakhpur Link Expressway से इन जिलों को हो सकता है बंपर फायदा

बता दें कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की शुरुआत गोरखपुर बाईपास पर जैतपुर गांव से होती है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चेनेज पर जाकर समाप्त होता है। 4 लेन के इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन तक विस्तार दिया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ जिलों को कवर करता है। ऐसे में यह एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर इन जिलों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इन जिलों में विकास नई रफ्तार पकड़ सकता है। इन जिलों का रियल एस्टेट सेक्टर काफी तेजी से ऊपर जा सकता है। वहीं, इस एक्सप्रेसवे पर 7 फ्लाईओवर, 7 बड़े और 27 छोटे पुल, 16 वाहन अंडरपास, 50 छोटे अंडरपास का निर्माण किया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120KMPH की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा धुरियापार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर?

‘Amar Ujala’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Gorakhpur Link Expressway को धुरियापार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ लिंक करने का प्रस्ताव है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा अब गोरखपुर में नया इंडस्ट्रियल गलियारा विकसित कर रहा है। इसके लिए मौजूदा 7 मीटर चौड़ी सड़क को 14 मीटर का किया जाएगा। धुरियापार में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए अब तक 600 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। लगभग 5500 एकड़ एरिया में धुरियापार इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में कई कंपनियों ने निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

Gorakhpur Link Expressway Kab Chalu Hoga

इंटरनेट पर काफी लोग गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे कब चालू होगा, यह सर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जून के आखिर तक लोगों के लिए खोला जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद गोरखपुर से लखनऊ के सफर में तकरीबन 1.5 घंटे की बचत होगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियिल पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026