---Advertisement---

Gorakhpur Link Expressway: खत्म हुआ इंतजार, सामने आई खुलने की तारीख, घटेगी लखनऊ की दूरी; आजमगढ़ समेत इन जिलों का होगा कायाकल्प!

Gorakhpur Link Expressway: यूपी के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द ही खोला जा सकता है। इसकी खुलने की तारीख का खुलासा हुआ है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ तक का सफर काफी आसान होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 1:44 अपराह्न

Gorakhpur Link Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Link Expressway: वैसे तो देशभर में नए एक्सप्रेसवे तैयार किए जा रहे हैं। मगर उत्तर प्रदेश में बन रहे कई एक्सप्रेसवे प्रदेश के बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जी हां, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे यूपी के पूर्वी हिस्सों में विकास की नई लहर ला सकता है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए एक तरफ जहां कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी काफी सुगम होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर, इस एक्सप्रेसवे की वजह से कई जिलों का कायाकल्प होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच इस एक्सप्रेसवे की खुलने की तारीख भी सामने आई है।

Gorakhpur Link Expressway खुलने की तारीख आई सामने

‘Times of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जून 2025 में ही पूरी तरह से संचालित कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को 17 जून 2025 को शुरू किया जा सकता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। इस एक्सप्रेसवे के जरिए यूपी के पूर्वी हिस्सों में सड़क ढांचे में काफी सुधार हो सकता है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे लगभग 91 किलोमीटर लंबा है और 4 लेन के साथ विकसित किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत के साथ तैयार किया गया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर होगा आसान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Gorakhpur Link Expressway कई अहम जिलों से होकर निकलता है। यह गोरखपुर से शुरू होकर अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ तक जाएगा। ऐसे में इन जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, तो इससे सफर काफी सुगम होने की संभावना है। इस एक्सप्रेसवे की वजह से यूपी की राजधानी लखनऊ तक का सफर काफी आसान हो सकता है। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए गोरखपुर से लखनऊ तक सिर्फ 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। साथ ही दोनों शहरों के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी। इससे दोनों शहरों को लाभ होगा।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से संवर सकती हैं इन जिलों की तकदीर

‘Times of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Gorakhpur Link Expressway को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा। इससे गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ जिलों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे इन जिलों के स्थानीय कारोबार और रियल एस्टेट सेक्टर को आसमान पर लेकर जा सकता है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इन जिलों की जमीनों के दाम तेजी से ऊपर जा सकते हैं। साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे खुलने की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026