---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway शुरू होने के बाद यूपी के इन जिलों में सुगम होगी आवाजाही! अंबाला समेत इन जिलों को भी हो सकता है फायदा

Gorakhpur Shamli Expressway: गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे बनने के बाद यूपी के इन जिलों में आवाजाही सुगम हो सकती है। इसके साथ ही हरियाणा के अंबाला समेत इन जिलों को भी फायदा मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 2:26 अपराह्न

Gorakhpur Shamli Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वी और पश्चिमी हिस्से को करीब लाने का काम कर रही है। इस क्रम में गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। गोरखपुर से नेपाल की सीमा काफी कम रह जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद उत्तर पूर्वी यूपी के कई जिलों को फायदा होने की संभावना है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे यूपी के करीब 22 जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा। यही वजह है कि इस एक्सप्रेसवे का लंबे समय से खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

Gorakhpur Shamli Expressway से सुगम होगा यात्रियों का सफर

बता दें कि गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे यूपी के 22 जिलों से निकलेगा। यह गोरखपुरसे शुरू होकर शामली तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। तकरीबन 700 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से यूपीवासियों को काफी सुगम यात्रा का अनुभव हो सकता है। अगर आप अक्सर सड़क मार्ग के जरिए पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच सफर करते हैं, तो यह एक्सप्रेसवे आपके टाइम की बचत करेगा। साथ ही दूरी भी कम कर सकता है।

मौजूदा वक्त में गोरखपुर से शामली तक आने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का सहारा लेना पड़ता है। लगभग 950 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 13 घंटे से अधिक का समय लग जाता है। मगर गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह दूरी 700 किलोमीटर की रह जाएगी। साथ ही दोनों शहरों के बीच लगने वाला टाइम भी काफी घट जाएगा।

गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे से हरियाणा के इन जिलों को मिलेगा फायदा

वहीं, Gorakhpur Shamli Expressway के जरिए सिर्फ यूपी ही नहीं, हरियाणा के भी कई जिलों को लाभ होने की संभावना है। दरअसल, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे शामली में शामली अंबाला एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों एक्सप्रेसवे के लिंक होने के बाद अंबाला, करनाल, पानीपत जिलों तक पहुंचना काफी सुगम हो सकता है। इसके साथ ही हरियाणा के इन जिलों के स्थानीय व्यापार में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे 2025 के आखिर तक पूरी तरह से बनकर तैयार होने की संभावना है।

Gorakhpur Shamli Expressway Route

वहीं, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे का रुट की बात करें, तो यह गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, मोरादाबाद, बिजनौर, मेरठ और शामली पर जाकर समाप्त होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026