---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway से कनेक्ट होकर Shamli Ambala Expressway पर सुगम हो सकता है सफर, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत निहाल होंगे ये जिले!

Gorakhpur Shamli Expressway: गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे को Shamli Ambala Expressway के साथ लिंक किया जाएगा। इससे कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत कई जिले निहाल हो सकते हैं। साथ ही इन जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 2:31 अपराह्न

Gorakhpur Shamli Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Shamli Expressway: पूर्वी यूपी में विकास की नई हवा चल रही है। जी हां, पूर्वी यूपी को बाकी हिस्सों के साथ कनेक्ट करने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे का नाम भी आता है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सीधी कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे को Shamli Ambala Expressway के साथ लिंक करने की योजना है। इससे यूपी के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब को भी कई तरह के फायदे होने की संभावना है।

Gorakhpur Shamli Expressway से इन जिलों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे लगभग 700 किलोमीटर लंबा रास्ता होगा। इस एक्सप्रेसवे को शामली अम्बाला एक्सप्रेसवे के साथ लिंक करने के बाद यूपी के कई जिलों की तकदीर बदल सकती है। साथ ही हरियाणा के कई जिलों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इन दोनों एक्सप्रेसवे को शामली में आपस में कनेक्ट किया जा सकता है।

ऐसे में शामली को सबसे बड़ा लाभ होगा। शामली तक कनेक्टिविटी सुगम हो जाएगी। यूपी के कई जिलें इस जिले से सीधे कनेक्ट होंगे। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और यमुनानगर जिलों में भी कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। ऐसे में अगर आप Shamli Ambala Expressway पर सफर करेंगे, तो इसके जरिए यूपी के कई जिलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही इन जिलों के रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल देखने को मिल सकती है।

गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

आपकी जानकारी में बढ़ोतरी करने के लिए बता दें कि Gorakhpur Shamli Expressway को 6 लेन के साथ तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे के जरिए इन दोनों शहरों के बीच 8 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, मोरादाबाद, बिजनौर, मेरठ और शामली तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को नवंबर 2025 तक पूरी तरह से खोला जा सकता है।

Shamli Ambala Expressway से लिंक होगा यह एक्सप्रेसवे

वहीं, शामली अम्बाला एक्सप्रेसवे लगभग 120 किलोमीटर लंबा होगा। इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन के साथ तैयार किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शामली अम्बाला एक्सप्रेसवे अम्बाला के सादोपुर से शुरू होगा। यह सहारनपुर में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट होगा। वहीं, शामली में थानाभवन पर जाकर कनेक्ट होगा। इस एक्सप्रेसवे को साल 2026 तक खोलने की योजना है। फिलहाल इस पर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026