---Advertisement---

Gorakhpur Siliguri Expressway: देवरिया और कुशीनगर के अलावा बिहार के इन जिलों तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, 120KMPH की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन!

Gorakhpur Siliguri Expressway: गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के जरिए देवरिया और कुशीनगर के अलावा बिहार के इन जिलों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120KMPH की रफ्तार से फर्राटा भर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 5, 2025 5:37 अपराह्न

Gorakhpur Siliguri Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Siliguri Expressway: एकसाथ 3 राज्य आपस में कनेक्ट होंगे। जी हां, गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के जरिए उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे यूपी को सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल के साथ लिंक कर देगा। ऐसे में यूपी से खासकर पूर्वी यूपी से पश्चिम बंगाल जाना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। साथ पूर्वी यूपी और बिहार के कई जिले आपस में काफी बेहतर ढंग से लिंक हो जाएंगे। इससे लाखों को फायदा होने की संभावना है।

Gorakhpur Siliguri Expressway से आसान होगी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे लगभग 570 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर से बिहार के कई जिलों तक सीधी पहुंच हो जाएगी। इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले शामिल है। 4 लेन के इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में 6 लेन का किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 37645 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे के जरिए गोरखपुर और सिलीगुड़ी के बीच 6 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान समय में इन दोनों शहरों के बीच लगभग 15 घंटे का टाइम लगता है।

गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर 120KMPH की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Gorakhpur Siliguri Expressway को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में एक्सप्रेसवे के किनारों पर काफी हरियाली देखने को मिल सकती है। साथ ही इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इस पर वाहन 120KMPH की रफ्तार से फर्राटा भर सकते हैं। ऐसे में पूर्वी यूपी के लोगों को बिहार पहुंचने में काफी सुगमता हो सकती है। इतना ही नहीं, इस एक्सप्रेसवे के जरिए नॉर्थ ईस्ट की कई जिलों तक पहुंचना भी काफी सरल हो सकता है।

Gorakhpur Siliguri Expressway Major Cities

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे प्रमुख शहरों की सूची में कई नाम शामिल हैं। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, इस्लामपुर, बागडोगरा और सिलीगुड़ी शामिल है। खबरों के मुताबिक, गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे साल 2028 तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026