---Advertisement---

Greater Noida Bus Fire: ‘अंदर दम घुट रहा था…’ किस्मत से जान बचने के बाद लड़की ने किया खौफनाक खुलासा, 9 लोगों की मौत पर क्या बोले सीएम योगी

Greater Noida Bus Fire: चलती बस में आग लगने की वजह से नौ लोगों की जान चली गई और इस खतरनाक दुर्घटना से बाल बाल बची लड़की ने बताया किस तरह उस समय जान बचाने के लिए लोग व्याकुल हो रहे थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Greater Noida Bus Fire
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Bus Fire: 35 अलग-अलग परिवार के लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घर से तो निकले लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनका दिन बुरा सपना साबित होगा। जहां 9 लोगों का सफर न सिर्फ अधूरा रह जाएगा बल्कि वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। ग्रेटर नोएडा बस फायर की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है जहां बताया जा रहा है कि जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस में आग लग गई जिसमें लगभग 35 यात्री सवार थे। एक महिला समेत नौ लोग ज़िंदा जल गए। फिलहाल इस पर बचाव अभियान जारी है तो वहीं इस घटना में बाल बाल बची लड़की ने खतरनाक खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा बस फायर को लेकर आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा आइए जानते हैं।

देखें सीएम योगी ने बस अग्नि दुर्घटना पर क्या कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

इस तरह लड़की की बची बस से जान

रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा बस फायर की घटना ऐसी सिस्टम में चिंगारी निकलने के बाद हुई जिसका आभास ड्राइवर या बस में मौजूद किसी भी शख्स को नहीं था। वहीं इस घटना में बाल बाल बची लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि जिस समय यह हुआ वह सो रही थी जब किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया तब वह उठी। लड़की के मुताबिक जब मैं उठी तो वहा पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया। मैंने अपने जूते भी नहीं पहने। मैंने बस अपना फ़ोन उठाया और बाहर निकल गया। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे धक्का दिया गया, और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर निकाला।

 

Greater Noida Bus Fire के बाद कैसा था माहौल

इस घटना की आंखों देखी हाल के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा, “मुझे उसके बाद कुछ और याद नहीं है। वह पूरी तरह से धुएं से भर गया था; सीन बहुत अस्त-व्यस्त था, और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था… इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था; लोगों का अंदर दम घुट रहा था। बहुत कम लोग बच पाए, सिर्फ़ वही लोग जो धक्का-मुक्की के बीच से बाहर निकल पाए… कई लोगों की जान चली गई… मेरे पीछे काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद काफी देर से बाहर निकली थी।”

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026