---Advertisement---

कल का मौसम 16 Dec 2024: Haryana, Bihar समेत इन राज्यों में IMD का भीषण ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी, यूपी में घने कोहरे से बढ़ी मुसीबत; जानें Delhi के मौसम का हाल

कल का मौसम 16 Dec 2024: राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 15, 2024 6:46 अपराह्न

कल का मौसम 16 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 16 Dec 2024: दिल्ली से लेकर पंजाब तक हर जगह ठंड का रोद्र रूप शुरू हो चुका है। कहीं भीषण ठंड तो कहीं घने कोहरे से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग मोटी- मोटी जैकेट पहनकर घर से बाहर निकल रहे है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में भी कमोवैश स्थिति ऐसी ही है। वहीं आईएमडी ने कल का मौसम 16 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Haryana, Bihar में भीषण ठंड और शीतलहर का डबल अटैक शुरू

दिल्ली से सटे हरियाणा में भी भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मालूम हो कि हरियाणा के कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। विभाग के अनुसार हरियाणा में कल का मौसम 16 Dec 2024 की बत करें तो अंबाला, चंडीगढ़, हिसार, गुरूग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर भीषण ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार की बात करें तो बिहार छपरा, कटिहार, बोधगया, सीवान, गोपालगंज, बेगूसराय समेत कई जिलों के लिए कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

UP में कल का मौसम 16 Dec 2024 कैसा रहेगा?

यूपी में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गया है। इसी बीच आईएमडी ने राज्यों के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अयोध्या, बलिया में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं आजमगढ़, बंदायू, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि यूपी में लगातार घने कोहरे के कारण लोगों को घर से निकलना दुलम हो गया है। विभाग के अनुसार राजस्थान कल अजमेर, अलवर, भरतपुर भिलवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Mumbai, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल5°C24°C
गुरूग्राम6°C22°C
रांची9°C23°C
लखनऊ8°C25°C
कोलकाता15°C25°C
बेंगलुरू18°C27°C
दिल्ली5°C23°C
जयपुर8°C24°C
पटना13°C24°C
मुंबई18°C33°C
नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।
आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में भी लगातार ठंड का प्रकोप जारी है।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026