---Advertisement---

कल का मौसम 18 Dec 2024: Delhi में भीषण ठंड का सितम शुरू, IMD का UP, Bihar में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट; Uttarakhand में गिरेगी बर्फ या होगी बारिश; जानें डिटेल

कल का मौसम 18 Dec 2024: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, ठंड का रौद्र रूप दिखाना शुरू हो गया है। कई इलाकों में तापमान माइन्स में चला गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 17, 2024 6:40 अपराह्न

कल का मौसम 18 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 Dec 2024: एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है, वहीं दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 600 के पार पहुंच गया है, जिससे दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ गई है। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा से लेकर झारखंड तक, देश के कई राज्यों में ठंड का अटैक शुरू हो गया है। आलम यह है कि सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी द्वारा कल का मौमस 18 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

भीषण ठंड की चपेट में राजधानी दिल्ली

दिल्ली के कई इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। आलम यह है कि लोग घरों में आग का सहारा ले रहा है। वहीं दिल्ली में कंपकंपी वाली सर्दी शुरू हो गई है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने के कारण आसपास की चीज देखना दुलम हो गया है। वहीं अगर कल का मौसम 18 Dec 2024 की बात करें तो कल दिल्ली के लोधी रोड, सफदरजंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला समेत कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है।

UP, Bihar में कल का मौसम 18 Dec 2024 कैसा रहेगा?

यूपी, बिहार के कई जिलों में भी शीतलहर और घने कोहरे के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। यूपी के कई इलाकों में तो शीतलहर के साथ- साथ आईएमडी ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया लखनऊ समेत कई इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार के छपरा, गया, कटिहार, मोतिहारी, सीवान गोपालगंज समेत बिहार के कई जिलों में विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand मे कल का मौसम 18 Dec 2024 कैसा रहेगा ?

उत्तराखंड में तो ठंड का अलग ही विक्राल रूप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो तापमान माइन्स 10 डिग्री पहुंच गया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के यमुनोत्री (-5.2 डिग्री), बद्रीनाथ (-17.2 डिग्री), गंगोत्री ( -17.5 डिग्री), घांघरिया (-14.5 डिग्री) तापमान रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों मेें कल बर्फबारी हो सकती है।

Ranchi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल7°C26°C
गुरूग्राम5°C21°C
रांची10°C24°C
लखनऊ10°C27°C
कोलकाता14°C26°C
बेंगलुरू16°C29°C
दिल्ली6°C23°C
जयपुर8°C24°C
पटना8°C24°C
मुंबई19°C33°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह ठंड ने आफत मचा रखी है। पहाड़ो में तो कई जगहों पर पानी जम गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026