---Advertisement---

Kanpur News: सिनेमाघर में ‘गदर 2’ स्क्रीनिंग के दौरान बवाल, बाउंसर्स ने दर्शकों के कपड़े फाड़कर की मारपीट, देखें वीडियो

Kanpur News: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की लगातार लंबी लाइन लगी हुई है और अभी भी शो हाउसफुल हो रहे हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 2:14 अपराह्न

KANPUR NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur News: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की लगातार लंबी लाइन लगी हुई है और अभी भी शो हाउसफुल हो रहे हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि कानपुर में फिल्म देखने गए फैंस ने हंगामा मचा दिया है और सिनेमा घर के अंदर ही खूब बवाल हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और इसे जमकर शेयर भी किए जा रहे हैं। बता दें कि एसी (AC) खराब होने की वजह से यह हंगामा शुरू तो हुआ लेकिन बाद में यह काफी भयावह रूप ले लिया। आइए जानते हैं कानपुर की यह घटना और देखते हैं यह वायरल वीडियो।

एसी खराब होने की वजह से शुरुआत

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि एसी खराब होने की वजह से शुरुआत हुई। दरअसल गर्मी की वजह से कुछ लोग परेशान हो गए और उन्होंने ऐसी ठीक करने की शिकायत की। हालांकि जब कुछ देर तक एसी ठीक नहीं हुई तो फिल्म देखने आए दर्शक ने बाउंसर के साथ हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तीखी बहस बाजी हुई वहीं बाद में बवाल ज्यादा बढ़ गया जब यह बहस मारपीट पर उतारू हो गई। कहा जा रहा है कि मारपीट में कई लोग चोटिल भी हुए हैं।

फैंस कर रहे हैं जमकर हंगामा

यह पूरा मामला कानपुर के जूही थाना अंतर्गत स्थित साउथ एक्स मॉल के पीवीआर सिनेमा हॉल का बताया जा रहा है। एसी खराब होने की वजह से लोगों ने टिकट के पैसे की मांग की और इस दौरान मैनेजर से उनकी बहस हो गई और यह हाथापाई में भी बदल गई। वहीं जब पुलिस की इस बात की खबर हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंची लेकिन इस दौरान बाउंसर वहां से निकल गए थे। ऐसे में गदर 2 देखने गए फैंस जमकर हंगामा कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

लोगों को पीट रहे हैं बाउंसर

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाउंसर कैसे सिनेमा देखने आए लोगों को पीट रहे हैं और कपड़े फाड़ रहे हैं। वहीं पुलिस की माने तो साउथ एक्स मॉल के स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी इसकी आगे की कार्रवाई हुई की जाएगी। फैंस के लिए यह खबर वाकई चौंकाने वाली है कि कैसे सिनेमा देखने गए लोगों के साथ इस तरह की हरकत की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026