---Advertisement---

LPG Cylinder Shortage को लेकर हाहाकार के बीच हापुड़ में बंपर स्टॉक! सपा नेता रेहान की जमाखोरी देख एक्शन में पुलिस; वीडियो वायरल

LPG Cylinder Shortage को लेकर मचे हाहाकार के बीच हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर बंपर स्टॉक मिला है। जिला पूर्ति विभाग ने आरोपी के घर से 55 भरे सिलेंडर बरामद किए हैं जिसको लेकर हलचल मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 4:42 अपराह्न

LPG Cylinder Shortage
Follow Us
---Advertisement---

LPG Cylinder Shortage: आम जनमानस एलपीजी सिलेंडर लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काट रही है। लखनऊ से बस्ती, नोएडा, आगरा तक लंबी-लंबी कतारों में लोग खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी यूपी के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज के बीच हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे सिलेंडर बरामद किए गए हैं। सपा नेता के घर हुई इस जमाखोरी को देख पुलिस एक्शन मोड में है। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसे देख लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हापुड़ में LPG Cylinder Shortage के बीच मिला बंपर स्टॉक!

न्यूज 24 के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलपीजी गैस सिलेंडर की ये जमाखोरी सपा नेता अब्दुल रेहान के घर में हुई थी। एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज के बीच अब्दुल रेहान ने घर में 55 भरे सिलेंडर रखे है। वो गैस सिलेंडर को महंगे दाम पर लोगों से बेच रहा था। जिला पूर्ति विभाग को इसकी भनक लगी और देखते ही देखते टीम छापेमारी कर बैठी। सपा नेता के घर हुई छापेमारी के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। पुलिस को मौके पर 55 भरे सिलेंडर मिले हैं। दावे के मुताबिक आरोपी जमाखोरी कर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा था। एलपीजी सिलेंडर के इस बंपर स्टॉक से जुड़ा वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

जमाखोरी करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!

हापुड़ पुलिस एलपीजी सिलेंडर शॉर्टेज को लेकर मचे हाहाकार के बीच जमाखोरी करने वाले आरोपी अब्दुल रेहान की तलाश में जुट गई है। शासन की ओर से सख्त आदेश है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं की जा सकती। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। इसी क्रम में हापुड़ पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपी अब्दुल रेहान की तलाश में जुटी है। विभाग की ओर से कालाबाजारी के उद्देश्य से रखे गए सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं और अग्रिम कार्रवाई का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026