---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज, चालकों को इतना देना होगा टोल, जानें सबकुछ

Lucknow Kanpur Expressway के संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानिए एक्सप्रेसवे कब शुरू हो सकता है और संभावित टोल दरें क्या होंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2026 5:17 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: देश के सबसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे में से एक Lucknow Kanpur Expressway से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का जल्द उद्घाटन होने जा रहा है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते है।

मालूम हो कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। बड़ी संख्या में हर रोज कानपुर से लखनऊ के बीच काम के सिलसिले में आते जाते है। अभी लखनऊ से कानपुर आने जाने में करीब 1.5 से 2 घंटे लगते है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यह दूरी केवल 35 से 45 मिनट में पूरी होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इस तारीख को होगा Lucknow Kanpur Expressway का उद्घाटन!

जानकारी के मुताबिक Lucknow Kanpur Expressway का 13 जुलाई को उद्घाटन हो सकता है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसको हरी झंडी दिखा सकते है। गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी केवल 35 से 45 मिनट की रह जाएगी। साथ ही जाम के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।

सबसे खास बात है कि यह छह लेन का पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है, जिसे 8 लेन तक बढ़ा सकते हैं। लखनऊ के अमौसी (स्कूटर इंडिया) के पास लगभग 13 किमी का हिस्सा एलिवेटेड रूट बनाया गया है। साथ ही सभी जरूरी सुरक्षा का इंतजाम रखा गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

यात्रियों को कितना देना होगा टोल

अगर टोल की बात करें तो निजी वाहनों को वनवे करीब 275 रूपये और 24 घंटे के लिए 415 रूपये देना होगा। हल्के कमर्शियल वाहनों को 445 रूपये देना होगा।

इसके अलावा बस-ट्रक चालकों को एक तरफ से 935 रूपये देना होगा। इसके अलावा Lucknow Kanpur Expressway पर सोलर पैनल, ईवी चार्जिग स्टेशन, फूड प्लाजा, जैसी कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। वहीं दोपहिया और तिपहिया, वाहन पूरी तरह से वर्जित है। एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा ऑटोमेटेड इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम से लैस हैं, जो वाहनों के बूथ पर पहुंचने से पहले ही फास्टैग को रीड कर लेते हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026