---Advertisement---

साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस तत्पर, CM Yogi Adityanath के निर्देश पर CFMC का हुआ उद्घाटन

CM Yogi Adityanath: साइबर क्राइम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की अहम पहल की शुरुआत आए जानते हैं साइबर धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में क्या होगा एक मील का पत्थर साबित। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2026 4:50 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार किस कदर तत्पर है यह बताने की जरूरत नहीं है। राज्य से अपराध का नामोनिशान खत्म हो इसे लेकर लगातार काम किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच अब साइबर क्राइम के खिलाफ एक अहम पहल की शुरुआत हुई है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी निवारण केंद्र यानी CFMC का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह निश्चित तौर पर साइबर क्राइम से सुरक्षा को लेकर अहम कदम है।

साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए CM Yogi Adityanath की क्या है पहल

यूपी पुलिस में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी पहल — साइबर धोखाधड़ी निवारण केंद्र (CFMC) और 1930 साइबर हेल्पलाइन के स्टैंडअलोन 2.0 केंद्र का शुभारंभ। माननीय मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार और DGP, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों के पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार और प्रभावी कदम उठा रही है।

अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सीएम योगी तत्पर

इसी क्रम में 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के नए स्टैंडअलोन 2.0 केंद्र का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस लाइन्स, कल्ली पश्चिम, लखनऊ में DG साइबर क्राइम, श्री बी.के. सिंह की उपस्थिति में किया गया। इसी अवसर पर, साइबर धोखाधड़ी निवारण केंद्र (CFMC) का उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, श्री पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण के साथ-साथ उभरती हुई तकनीकी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में मील का पत्थर होगी साबित

CFMC और विस्तारित साइबर कॉल सेंटर की स्थापना में DG साइबर क्राइम, श्री बी.के. सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने साइबर मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों की पूरी टीम के उल्लेखनीय योगदान को भी सराहा और उनके सहयोग के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक तथा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली राज्य के नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

यह सच है कि बीते कुछ समय से साइबर क्राइम काफी ज्यादा बढ़ते जा रहा है और आरोपियों की पहचान करने में काफी ज्यादा परेशानी होती है लेकिन अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग नहीं पाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026