Lucknow News: आखिरी मौका! अनंत नगर योजना के तहत तुरंत बुक करें अपने सपनों का घर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानें सबकुछ

Lucknow News: लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ हो चुका है।

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की अनंत नगर आवासीय योजना के पांचवें चरण में प्लॉट लेने का मौका अभी खुला है। इस चरण में आशीष खंड में कुल 460 आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और 9 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। यानी इच्छुक लोगों के पास आवेदन करने के लिए अब सीमित समय बचा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अनंत नगर योजना के तहत तुरंत बुक करें अपने सपनों का घर

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “2500+ पंजीकरण के साथ अनंत नगर पर बढ़ता भरोसा, अब बन रहा है लखनऊ के नए कल की पहचान। अगर आप भी अपने सपनों की सही जगह चुनना चाहते हैं, तो अनंत नगर योजना, फेज- 5 में आज ही पंजीकरण करें। पंजीकरण की अंतिम तिथि – 09 सितंबर, 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक – registration.ldalucknow.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

अनंत नगर में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अनंत नगर को केवल प्लॉट की कॉलोनी के तौर पर नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। LDA की योजना में चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली केबल, पार्क और ग्रीन स्पेस जैसी सुविधाओं का प्रावधान है। लगभग 130 एकड़ क्षेत्र में पार्क और हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना बताई गई है।

इसके अलावा योजना में आवासीय भवनों के साथ दुकानों और व्यावसायिक केंद्रों के विकास तथा कमजोर आय वर्ग के लिए आवास उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

Exit mobile version