---Advertisement---

Lucknow News: केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर मिला युवक का शव, मौके से बेटे विकास का पिस्टल बरामद

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के ही समीप मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के आवास से एक युवक का शव मिला है। इसके बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 1, 2023 3:29 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ (Lucknow) के समीप मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के आवास से एक युवक का शव मिला है। इसके बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवा, सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का करीबी मित्र रहा है। इस मामले में सासंद कौशल किशोर स्वयं सामने आए और उन्होंने बताया कि मौके पर उनका बेटा मौजूद नहीं था।

प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। खबर है कि घटना स्थल से कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की लाइसेंस वाली पिस्टल भी बरामद हुई है।

मौके पर नहीं मौजूद था विकास किशोर

केंद्रीय मंत्री और मोहनलाल गंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि जब विनय श्रीवास्तव की मृत्यु हुई तो उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था। मंत्री ने बताया कि जिस पिस्टल को घटना स्थल से पाया गया है वो उनके बेटे की है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि मृतक विनय श्रीवास्तव उनके बेटे का अच्छा दोस्त था और उसके मौत की खबर सुनकर उसे बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने इस दौरान कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने कही ये बात

वहीं इस मामले में मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कहा कि मेरा भाई विनय श्रीवास्तव, मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का अच्छा दोस्त था। उन्होंने ये भी बताया कि घटना वाले स्थान पर तीन लोग मौजूद थे पर मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि इस दौरान विकास किशोर कहा था।

प्रशासन का पक्ष

लखनऊ के मोहनलाल गंज में हुए हत्याकांड में प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा है। इनकी माने तो मृतक विनय को गोली लगी है। इसके अतिरिक्त उसके शरीर पर चोट के अन्य निशान भी पाए गए हैं। हालाकि अभी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ऐसे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। पुलिस को इस मामले में मृतक के भाई द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालाकि प्रशासन इस मामले में अपनी काम कर रही है और पिस्टल समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहनता से जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026