DNP India Hindi

Lucknow News: लखनऊवासियों की जल्द होगी बल्ले-बल्ले, गोमती नदी में उठा सकेंगे क्रूज का लुत्फ, ओपन रेस्टोरेंट, डिजिटल स्क्रीन से मचेगा भौकाल

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में रहते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल लखनऊवासियों को जल्द कुछ नया अनुभव होगा। जानकारी के मुताबिक एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमती नदी में क्रूज चलाने पर विचार कर रही है, जो कई मायने में गेमचेंजर साबित हो सकता है। सबसे खास बाता है कि इसमे डिजिटल स्क्रीन,  ओपन रेस्टोरेंट समेत कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही पानी के अंदर स्वादिष्ट व्यंजन के साथ नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में क्रूज का संचालन हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

गोमती नदी में क्रूज का उठा सकेंगे लुत्फ – Lucknow News

दरअसल एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ की गोमती नदी में टूरिस्ट क्रूज चलेगा। इस क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण शुरू हो गया है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करके प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 5 महीने में क्रूज का निर्माण पूरा कर इस संचालित करने के निर्देश दिए”।

क्रूज पर मिलेंगी ये खास सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक इस क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। सबसे खास बात है कि क्रूज में कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्क्रीन व ओपन रेस्टोरेंट आदि की सुविधा मिलेगी। वहीं अगर लंबाई की बाात करें तो इसकी लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के मध्य किया जाएगा, जोकि 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा।

क्रूज की सैर के लिए प्रति व्यक्ति 300 रूपये टिकट प्रस्तावित है। लंच, डिनर व बुफे आदि की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना होगा। यानि एक तरफ नदी के खूबसूरत और दूसरे तरफ स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। माना जा रहा है कि क्रूज के चलने से राज्य में पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। जो रोजगार बढ़ाने का एक अहम कदम हो सकता है। बता दें कि अभी वाराणसी में क्रूज का संचालन जारी है, जहां भारी भीड़ होती है और लोग इसका लुत्फ उठाते है।

Exit mobile version