---Advertisement---

Lucknow News: होली से पहले एलडीए की खास पेशकश, ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के तहत मात्र इतने लाख रूपये में मिलेगा फ्लैट; चेक करें डिटेल

Lucknow News: होली के शुभ अवसर पर एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया करा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 3, 2026 1:43 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: होली के शुभ अवसर पर एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया करा रहा है। अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए इस फेस्टिव सीजन के अवसर पर पहल आओ पहले पाओ योजना के अंतर्गत अपने सपनों का घर खरीदने का मौका दे रहा है। सबसे खास बात है कि 3 मार्च से 27 मार्च 2026 तक विशेष छूट प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि एलडीए समय-समय पर कई प्राइम लोकेशन पर खरीदारों को फ्लैट मुहैया कराता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत खरीदें सपनों का घर

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार इस फेस्टिव सीजन लखनऊ विकास प्राधिकरण की ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के अंतर्गत अपने घर का सपना करें साकार लखनऊ शहर में प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK एवं 3BHK फ्लैट उपलब्ध।

₹20 लाख से ₹50 लाख के अपार्टमेंट पर ₹1 लाख की छूट। ₹50 लाख से ₹75 लाख के अपार्टमेंट पर ₹1.50 लाख की छूट। ₹75 लाख से अधिक के अपार्टमेंट पर ₹2 लाख की छूट । विशेष छूट: 3 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक है।

इन लोगों को मिलेगी खास छूट

सरकारी कर्मचारी 25% एवं सामान्य नागरिक 35% भुगतान पर पाएं तुरंत कब्जा, आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण धनराशि जमा करने पर पाएं 6% से 3% तक की छूट। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें – टोल फ्री: 1800 1800 5000
(सोम से शनि | सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) कॉल कर सकते है। इसके अलावा यहां पर रहने वाले लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 3, 2026

Vande Bharat Train

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026