---Advertisement---

Lucknow News: इन योजनाओं में बनने वाले घरों-प्लॉट्स के खरीददारों की लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने राह की आसान,एक दिन में मिलेगा लोन, पता करें नोट

Lucknow News: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से चुनिंदा योजनाओं के तहत मिलने वाले आवास और जमीन के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए एलडीए ने महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 26, 2025 2:30 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में घर और जमीन खरीदने के सपने देख रहे लोगों को लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बड़ी राहत दी है। एलडीए चुनिंदा योजनाओं के तहत मिलने वाले फ्लैट्स और जमीनों के खरीददारों को लोन उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए एलडीए की तरफ से जानकारी को साझा किया गया है। अगर आप भी अपना आशियाना बसाने के लिए लोन और बजट को तलाश रहे हैं तो इससे बेहतर शायद ही आपको कोई दूसरा विकल्प मिलेगा।

Lucknow News: एलडीए उपलब्ध करा रहा लोन की सुविधा

लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोन से जुड़ी हुई जानकारी को साझा किया है।

जिसमें लिखा है, “LDA लेकर आ रहा है, आसान लोन पाने का सुनहरा अवसर!1 दिसम्बर 2025 को LDA कार्यालय, विपिन खंड में मिलने वाला है एक ही स्थान पर ऑन-स्पॉट बैंक सहायता, तुरंत NOC, और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन पाने का मौका।
अनंत नगर, सरदार वल्लभ, पीएमएवाई जैसी आवासीय योजनाओं से लेकर व्यावसायिक संपत्तियों तक—हर आवश्यकता के लिए यहाँ उपलब्ध है सरल प्रक्रिया और भरोसेमंद लोन। अपनी पसंदीदा योजना चुनें ।दस्तावेज़ साथ लाएँ और पाएं तेज़, आसान व भरोसेमंद लोन सहायता एक दिन, एक स्थान — पूरा समाधान!”

आसान शर्तों पर लोन लेने के लिए फटाफट नोट करें डेट

अगर आप भी लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा बताई गई योजनाओं में पैसे इनवेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो, 1 दिसंबर को बताए गए पते पर जा सकते हैं और अपनी जरुरत के हिसाब से लोन ले सकते हैं। यहां पर सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बैंकों से लोन लेने की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास के लिए एलडीए की तरफ से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026