---Advertisement---

Lucknow News: अब यूपी के इस सरकारी दफ्तर में जींस टी-शर्ट पहनना पड़ेगा महंगा, महानिदेशक ने दिए सख्त निर्देश

Lucknow News: देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के परिवार कल्याण महानिदेशालय में अब कर्मचारी जींस टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे। इस संबंध में विभाग के महानिदेशक की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 4:04 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के परिवार कल्याण महानिदेशालय में अब कर्मचारी जींस टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे। इस संबंध में विभाग के महानिदेशक की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से एक चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि महानिदेशालय में कार्यरत कर्मचारी अनौपचारिक परिधान में कार्यालय आ रहे हैं जो कि कार्यालय की गरिमा के अनुरुप नहीं है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को औपचारिक परिधान में आने का निर्देश दिया जाता है जिससे की कार्यालय की गरिमा बनी रहे। इसके साथ ही महानिदेशक बृजेश राठौर की ओर से ये भी कहा गया है कि इस निर्देश का पालन ना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा निर्देश

परिवार कल्याण महानिदेशालय के महानिदेशक बृजेश राठौर का निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। महानिदेशालय की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि कार्यालय में कार्यरत सभी कार्मचारी अब औपचारिक परिधान धारण कर ही कार्यालय आएंगे। इसके साथ ही ये भी चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

औपचारिक परिधान में नजर आएंगे कर्मचारी

परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से कहा गया है कि सोमवार से सभी कर्मचारी औपचारिक परिधान में ही नजर आएंगे। इसमें महिला कर्मचारियों को साड़ी या सूट-सलवार तो वहीं पुरुष कर्मचारियों के लिए फॉर्मल पैंट-शर्ट पहनना अनिवार्य होगा। महानिदेशक की ओर से ये जानकारी भी दी गई कि इससे पूर्व भी कर्मचारियों को औपचारिक परिधान धारण करने की अपील की गई थी। हालाकि कर्मचारियों द्वारा इस अपील पर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में बार-बार कहने के बाद ही पत्र जारी कर औपचारिक परिधान को धारण करना अनिवार्य बनाया गया है।

सरकारी दफ्तरों को लेकर कहा जाता है कि यहां परिधान से लेकर अन्य सभी चीजों की एक गरिमा होती है। ऐसे में अगर कोई इसका पालन ना करे और गरिमा के अनुरुप ना जाकर अनौपचारिक परिधान धारण करे व अन्य अशोभनीय काम करे तो दफ्तरों पर इसका गलत असर पड़ता है। हालाकि अब ये ध्यान देना अनिवार्य होगा कि कर्मचारी महानिदेशक के निर्देशों का उल्लंघन ना करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026