---Advertisement---

Lucknow University: ‘महिलाओं के जेवर लूटे, बारातियों पर फेंका बम!’ तहजीब के शहर लखनऊ में ‘भोज’ को लेकर घमासान; देखें Video

Lucknow University: 'फिजाओं में आज फिर से खूबसूरती दिखने लगी है। शायद शाम-ए-लखनऊ का आगाज हो गया है।' ये पंक्तियां नवाबों के शहर लखनऊ की तारीफ में कसीदे गढ़ने के काम आती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Lucknow University
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow University: ‘फिजाओं में आज फिर से खूबसूरती दिखने लगी है। शायद शाम-ए-लखनऊ का आगाज हो गया है।’ ये पंक्तियां नवाबों के शहर लखनऊ की तारीफ में कसीदे गढ़ने के काम आती हैं। हालांकि, कुछ एक ऐसे प्रकरण हो जाते हैं जो अदब और तहजीब के शहर लखनऊ की मेहमानवाजी पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के छात्रों ने बीते रात हसनगंज थानाक्षेत्र के रामाधीन मैरिज हॉल में शादी को भोज को लेकर जमकर बवाल मचाया। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने शादी में पहुंची महिलाओं के जेवर लूटे, बारातियों को पीटा और बम भी फेंके। इस पूरे प्रकरण को लेकर Lucknow University चर्चाओं में आ गई है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया है।

Lucknow University के छात्रों पर जेवर लूटने और बारातियों पर बम फेंकने का आरोप!

लखनऊ के कैसरबाग मंडी क्षेत्र में स्थित रामाधीन मैरिज हॉल में बीते रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल, यहां एक परिवार अपनी बिटिया की शादी के लिए एकत्रित हुआ था।

वीडियो यहां देखें

आरोप है कि इसी दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के छात्र मैरिज हॉल में भोज का आनंद उठाने पहुंच गए। इसके बाद बिन बुलाए छात्रों की पहचान हुई और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक जा पहुंचा। फिर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर बवाल मचाया और हुड़दंगई की।

‘आदित्य तिवारी’ नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स छात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहता है कि हमारी महिलाओं के जेवर लूटे गए, बारातियों को पीटा गया और बम भी फेंके गए। परिजनों का आरोप है कि सारा वाकया लखनऊ विश्वविद्यालय के लड़कों ने अंजाम दिया है।

Lucknow Police ने लिया मामले का संज्ञान

हसनगंज थानाक्षेत्र के रामाधीन मैरिज हॉल में बीते रात ‘भोज’ खाने को लेकर मचे घमासान का संज्ञान लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने लिया है। लखनऊ पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “इस प्रकरण में थाना हसनगंज पर दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026