---Advertisement---

Prayagraj में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम! Maha Kumbh आने वाले हो जाएं चौकन्ना, असुविधा से बचना हो तो देखें ट्रैफिक अपडेट

Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सैकड़ों की संख्या में ऐसे विजुअल वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रयागराज की सड़कें वाहनों से पटी पड़ी नजर आ रही हैं। महाकुंभ 2025 में करोड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं की वापसी से प्रतापगढ़, जौनपुर, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर आदि की ओर जाने वाले रास्ते बुरी तरह से प्रभावित हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 30, 2025 1:42 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सैकड़ों की संख्या में ऐसे विजुअल वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रयागराज की सड़कें वाहनों से पटी पड़ी नजर आ रही हैं। महाकुंभ 2025 में करोड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं की वापसी से प्रतापगढ़, जौनपुर, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर आदि की ओर जाने वाले रास्ते बुरी तरह से प्रभावित हैं। श्रद्धालु बसों और अन्य वाहनों में बैठ कर स्थिति सुव्यवस्थित होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी Maha Kumbh 2025 मेला आने को इच्छुक हैं, तो चौकन्ना हो जाइए। महाकुंभ का हिस्सा बनने से पहले ट्रैफिक अपडेट से जुड़ी जानकारी अवश्य ले लीजिए, फिर शहर में प्रवेश कीजिए। ऐसा नहीं करने पर घंटों जाम में फंसे रहने की आशंका बढ़ सकती है।

Maha Kumbh 2025 प्रयागराज आने वाले हो जाएं चौकन्ना

ममता त्रिपाठी नामक एक्स हैंडल यूजर ने यातायात की बदहाल स्थिति से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में प्रयागराज से कई किमी पहले सड़क पर लगे भीषण जाम को देखा जा सकता है। सड़क पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु इधर-उधर भटक रहे हैं। जाम में फंसी वाहने कछुए की रफ्तार से भी सुस्त नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या का स्नान कर लौटी भीड़ की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

विशाल पांडे नामक एक्स हैंडल यूजर ने भी ताजा यातायात से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में Maha Kumbh 2025 मेला से लौट रहे यात्रियों को वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे देखा जा सकता है। ये जाम नेशनल हाईवे पर सहसों के पास लगा है। प्रयागराज के साथ आस-पास के जिलों का प्रशासन भी लगातार स्थिति को सुदृढ़ करने में जुटा है। ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात सामान्य करने की दिशा में प्रयास करती नजर आ रही है।

महाकुंभ 2025 मेला में आने से पूर्व जानें लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट

वाहनों की लंबी कतार के कारण श्रद्धालु परेशान होते नजर आए। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की आस्था व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। ताजा स्थिति के मुताबिक वाराणसी, कौशांबी, भदोही, मिर्जापुर जैसे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इससे इतर चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर व रीवा से भी प्रयागराज पहुंचना मुश्किल टास्क है। इन रास्तों पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की ओर आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में यातायात की स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। जिम्मेदार अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप Maha Kumbh 2025 आयोजन का हिस्सा बनने प्रयागराज आने वाले हैं, तो चौकन्ना हो जाइए और अपनी सुविधा के अनुसार ही प्रस्थान कीजिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026