---Advertisement---

Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में हुई भगदड़ पर STF की अहम कार्रवाई! साजिश के दृष्टिकोण से जांच तेज; जानें वजह

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुए भगदड़ में अब एसटीएफ द्वारा साजिश के एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 2, 2025 1:12 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई भगदड़ पर बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही STF यानि ( Special Task Force) ने अब साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। आजतक की एक रिपोर्टक के मुताबिक एसटीएफ घटना के बाद कई मोबाइल फोन बंद आ रहा है, जिसके बाद अब एसटीफ ने Maha Kumbh 2025 में हुई भगदड़ के एंगल से भी जांच तेज कर दी है। हालांकि अभी तक एसटीएफ की तरफ से इस मामले में जानकारी नहीं दी गई है।

Maha Kumbh 2025 में भगदड़ का दूसरा एंगल आया सामने

मालूम हो महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई थी। वहीं प्रतिष्ठित न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक अब इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने साजिश के एंगल से भी जांच शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान संगम नोज पर मौजूद 16 हजार से अधिक नंबरों को खंगाला जा रहा है,

सबसे खास बात यह है कि घटना के बाद कई नंबर लगातार बंद आ रहे है, जिसने एसटीएफ को भी चौंका दिया है। Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में हुई घटना का अंदेशा अत्याधिक भीड़ के कारण लगाया जा रहा था, लेकिन इसमे नया एंगल आने से चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गरमा गया है।

महाकुंभ 2025 भगदड़ में कई लोगों की गई थी जान

Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में शाही स्नान के दौरान त्रिवेणी संगम पर एक साथ भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसके बाद भगदड़ मच गई थी। यूपी पुलिस द्वारा दी जानाकारी के अनुसार इस भगदड़ में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी, और कई लोग घायल हो गए थे। खबर यह भी सामने आ रही थी की संगम के अलावा भी एक जगह और भगदड़ हुई थी। हालांकि अब एसटीएफ द्वारा अब साजिश के एंगल से भी जांच की जा रहा है। गौरतलब है कि इस हादसे के बाद विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था समेत योगी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि अब देखना होगा कि साजिश के एंगल की जांच में क्या सामने आता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026