---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा, PMC App और इस खास ऑपरेशन से महफूज होगा प्रयागराज! चप्पे-चप्पे पर सरकार की निगरानी

Maha Kumbh 2025: 'दिव्य, भव्य, स्वच्छ और डिजिटल महाकुंभ 2025' स्लोगन के साथ योगी सरकार कुंभ मेला की तैयारियों में जुट गई है। महाकुंभ मेला के दौरान प्रयागराज के चप्पे-चप्पे पर सरकार की नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2025 1:13 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: ‘दिव्य, भव्य, स्वच्छ और डिजिटल महाकुंभ 2025’ स्लोगन के साथ योगी सरकार कुंभ मेला की तैयारियों में जुट गई है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ मेला के दौरान प्रयागराज के चप्पे-चप्पे पर सरकार की नजर रहेगी। सुरक्षा टुकड़ियों की तैनाती, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, निर्माण कार्य की प्रगति समेत अन्य सभी तैयारियों की रिपोर्ट CM Yogi Adityanath स्वयं ले रहे हैं। यूपी सरकार ने Maha Kumbh 2025 के लिए अपनी पूरी ऊर्जा झोंकते हुए कई अहम कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा, PMC App का इस्तेमाल और 10 सुरक्षा ऑपरेशन Prayagraj को और महफूज करने का काम करेंगे। योगी सरकार के कदम से महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर तरीके से हो सकेगी।

Maha Kumbh 2025 PMC App और 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा से महफूज होगा प्रयागराज!

तप की भूमि कही जाने वाली प्रयागराज को महफूज बनाने के लिए यूपी सरकार कई तरह की तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में ‘यूपी गवर्नमेंट’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से तैयारियों से जुड़ा एक खांचा पेश किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि महाकुंभ 2025 मेला को देखते हुए प्रयागराज 7 स्तरीय सुरक्षा घेरा और 10 सुरक्षा ऑपरेशन संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा PMC 24*7 मोबाइल एप का इस्तेमाल भी श्रद्धालुओं को महफूज करेगा। Maha Kumbh 2025 मेला के दौरान इस खास एप की मदद से 7 विभागों में 55 से ज्यादा श्रेणियों में शिकायत और ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। PMC App पर श्रद्धालु अपनी किसी भी समस्या से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महाकुंभ 2025 मेला के दौरान प्रयागराज के चप्पे-चप्पे पर योगी सरकार की नजर!

‘सनातन गर्व, महाकुंभ पर्व’ स्लोगन के साथ धार्मिक समागम की तैयारियों में जुटी योगी सरकार प्रयागराज के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा, एटीएस की तैनाती, विशेष प्रशिक्षण हासिल कर चुके पुलिसकर्मियों की तैनाती के सहारे Prayagraj को महफूज किया जा रहा है। महाकुंभ मेला के लिए शासन की ओर से 44 कमरों वाली डोम सिटी विकसित की जा रही है। इसे जमीन से आठ मीटर की ऊंचाई पर ट्रांसपैरेंट पॉली कार्बोनेट शीट से बनाया जा रहा है। इसमें रहने वाले श्रद्धालु 360 डिग्री व्यू से महाकुंभ का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा Maha Kumbh 2025 को स्वच्छ बनाने के लिए 1800 गंगा सेवा दूत प्रशिक्षित किए जा रहे हैं, ताकि मेला क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग को रोका जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026