---Advertisement---

Maharajganj News: क्या हुआ जब टीचर्स और DM के सामने चलने लगी पॉर्न फिल्म? हरकत पर यूजर बोला ‘बस यही देखना बाकी था’

Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मीटिंग के दौरान पोर्न फिल्म चल गई। इस बैठक में शिक्षक और डीएम मौजूद थे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2025 5:52 अपराह्न

Maharajganj News
Follow Us
---Advertisement---

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक मीटिंग के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगी। इसमें डीएम से लेकर शिक्षा अधिकारी और अन्य टीचर्स मौजूद थे। इस घटना के बाद आला अधिकारिकयों ने जांच के आदेश तो दे दिए हैं। लेकिन जैसे ही ये खबर लोगों तक पहुंची वो कहने लगे बस यही देखना बाकी था। वहीं, कई सारे लोगों का कहना है कि, डीएम का खौफ खत्म हो गया है। Social Media पर ये खबर चर्चा में बनी हुई है।

डीएम और टीचर्स के सामने चली अश्लील फिल्म

इस Maharajganj News की जानकारी इंस्टाग्राम पर aajtak ने दी है। इसके साथ ही मामले से जुड़ी जानकारी कैप्शन में लिखी है, “उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शिक्षा विभाग की समस्याओं को जानने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की मौजूदगी में एक मीटिंग बुलाई गई थी।

Watch Post

यह मीटिंग ऑनलाइन थी। इस दौरान गूगल मीट में जुड़े एक शख्स ने मीटिंग के दौरान ही अश्लील वीडियो चला दिया। हालांकि, वीडियो प्ले होते ही जैसे ही डीएम की नजर स्क्रीन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत बंद कराया और एसपी से बात करते हुए साइबर पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दे दिया।” इस ऑन लाइन मीटिंग में DM संतोष कुमार शर्मा मौजूद थे। ये मीटिंग टीचर्स के साथ स्कूलों की हालत सुधारने के लिए की जा रही थी। लेकिन बैठक के दौरान हुई इस हरकत ने पूरी बैठक पर पानी फेर दिया है। इस घटना के बाद मीटिंग को रोकना पड़ गया।

Maharajganj News की साइबर क्राइम कर रहा जांच

महाराजगंज में घटी ये घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है। इस मामले में 2 लोगों पर केस भी दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच साइबर थाने में चल रही है। ऑन लाइन अश्लील वीडियो से जुड़ा ये मामला साइबर अपराध है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026