---Advertisement---

Barabanki Viral Video: दरोगा जी की गुंडई ने किया बवाल! दुर्गा विसर्जन के दौरान जमकर चलाए लात-घूसे, पुलिस ने एक्शन की दी जानकारी

Barabanki Viral Video: दुर्गा विसर्जन के दौरान दरोगा साहब ने कुछ ऐसा किया जो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। जानिए क्या है पूरा माजरा जिस पर पुलिस ने सफाई दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2026 5:52 अपराह्न

Barabanki Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Barabanki Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जहां दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। कथित तौर पर श्रद्धालुओं पर थप्पड़ मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग पुलिस पर सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं और इसे लेकर बवाल जारी है। वहीं इस पर बाराबंकी पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या कहा गया पुलिस की तरफ से और क्या है पूरा मामला जिसने निश्चित तौर लोगों को हैरान कर दिया है।

किस तरह दरोगा ने दुर्गा विसर्जन के दौरान दिखाई बदमाशी

बाराबंकी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से उप निरीक्षक साहब श्रद्धालुओं पर लात और घुसो की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह करतूत उन पर भारी पड़ेगा और उन्हें लाइन हाजिर होना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर बाराबंकी वायरल वीडियो को देखकर लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवादों का माहौल गर्माता हुआ नजर आ रहा है।

 

Barabanki Viral Video पर पुलिस ने किया इस तरह रिएक्ट

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बाराबंकी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक विष्णु शर्मा को कथित तौर पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं प्रकरण की जांच सौंप दी गई है। अब इस पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उसी अनुसार की जाएगी। इसे लेकर बाराबंकी पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि “प्रकरण के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो थाना माती क्षेत्रान्तर्गत मूर्ति विसर्जन से सम्बन्धित है। उक्त वीडियो में दिख रहे उपनिरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित करते हुए स्थानान्तरण रिजर्व पुलिस लाइन के लिए किया गया है। संपूर्ण प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया।”

वहीं वायरल वीडियो को 2000 से ज्यादा व्यूज @TrueStoryUP x चैनल पर मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Shraddha Dubey

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026