---Advertisement---

Mahuadih Video: ‘नेतागिरी दो मिनट में…’ फरियादियों के सामने गाली गलौज पर उतरे UP पुलिस के दरोगा जी, बेशर्मी देख लोगों ने लगाई क्लास

Mahuadih Video: यूपी पुलिस के दरोगा का एक अलग ही चेहरा नजर आ रहा है। मडुआडीह वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स इस पर एक्शन लेने की मांग करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2025 6:35 अपराह्न

Mahuadih Video
Follow Us
---Advertisement---

Mahuadih Video: पुलिस महकमा नागरिकों की सुरक्षा और अपराध को रोकने के लिए होता है पर जब वर्दी के अहंकार में पुलिस वाले ही जनता पर बेवजह को सताना शुरू कर दें तो फिर सिस्टम को एक्शन लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर आए दिन बहुत से वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें पुलिस की वर्दी शर्मसार होती ये दागदार होती दिखाई देती है। ऐसा नहीं है कि हर पुलिस वाला ही गलत है, पर कुछ लोगों के गलत कामों की वजह से पूरा सिस्टम दोषी मान लिया जाता है। पुलिस की मदद लेने में हिचकिचाहट भी इसलिए महसूस होती है क्योंकि एक अलग तरह का डर सिर्फ कुछ बुरे पुलिसकर्मियों की वजह से लोगों के अंदर आ जाता है। हाल ही में एक ओर महुआडीह वीडियो सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है जिसमें एक दरोगा फरियाद को गालियां दे रहे है और साथ में धमकी भी दे रहे है।

Mahuadih Video में दिखा पुलिस का रौब

दरोगा जी महुआडीह वीडियो में फरियादी को कहते दिख रहे है “नेतागिरी दो मिनट में उतार दूंगा, दो दिन का लौंडा नेता बन गए हैं” । अब इस तरह की भाषा एक पुलिस अधिकारी को किसी भी हालात में शोभा नहीं देती। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो देवरिया के महुआडीह में फ़रियादियो की सुनवाई करते वक्त का है और बदतमीजी करने वाले चौकी प्रभारी हेतिमपुर गोपाल प्रसाद राजभर हैं । सोशल मीडिया पर जैसे ही ये Video Viral हुआ यूजर्स का गुस्सा इनपर फूटा है।

Mahuadih Video को देख क्या कह रहे यूजर्स

@priyarajputlive x से शेयर महुआडीह वीडियो को लेकर बहुत से यूजर्स का कहना है कि गरीब आदमी अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास जाता है पर इतना बर्ताव बेहद गलत है। मदद करने की बजाए गालियां देना कहां का न्याय है। कई यूजर्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से प्रार्थना की है कि जिस तरह वो जनता दरबार लगाकर पीड़ितों की मदद करते है वैसे ही सिस्टम पुलिस महकमों में भी होना चाहिए और इस दरोगा की जांच करा के उचित दंड मिलना चाहिए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026