Viral Video: भावनाएं सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी होती हैं। वक्त आने पर वो अकसर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिन्हें देखकर इंसानों को सीख लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। इस वीडियो में एक हाथी ने अपनी अक्ल और सूझबूझ से कुछ बंधक बकरियों को आज़ाद करा दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वो खुद गुलाम बनकर जा रहा था। उसकी दरियादिली और अक्ल ने हर किसी को दंग कर दिया है।
बंधक बनकर जा रहे हाथी ने बकरियों को किया आजाद
ट्रक में बंद बकरियों को आजाद करते हाथी के वायरल वीडियो को Pushpa नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बकरियों को इंसानों द्वारा एक ट्रक में किसी दूसरे स्थान पर लेकर जाया जा रहा है। तभी दूसरे ट्रक पर बंधा हुआ हाथी वहाँ से एक हाथी गुज़रता है।
देखें वीडियो
Bahut hi pyara video hai sach me https://t.co/q8az97Yc5h
— Pushpa (@Pushpamastwal) October 22, 2026
वह धीरे-धीरे उन बकरियों के पास पहुंचता है। बकरियों की बेबसी देखकर हाथी का दिल पिघल जाता है। वह बिना किसी आक्रामकता या तोड़-फोड़ के बेहद समझदारी से काम लेता है। हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल करके ट्रक का पिछला हिस्सा खोल देता है और बकरियों को आजाद करा देता है। बाहर निकलकर बकरियां खुश हो जाती हैं।
Viral Video देख भावुक हुए यूजर्स
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 22 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 5800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगो की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वो हाथी के इस दया की तारीफ कर रहे हैं। इस नज़ारे को जिसने भी देखा वह हाथी की दयालुता का कायल हो गया। यह वीडियो चीख-चीख कर कह रहा है कि दर्द सिर्फ इंसानों को नहीं, बल्कि बेज़ुबान जानवरों को भी होता है और वे एक-दूसरे की मदद करना बखूबी जानते हैं। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन एक्स का एआई ग्रोक इस वीडियो को रियल बता रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है






