---Advertisement---

Mainpuri Murder: बड़े भाई ने फरसे से काट दिए 5 लोगों के सिर, मौत का तांडव करने के बाद खुद को भी मारी गोली 

Mainpuri Murder: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शनिवार (24 जून) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जिसमे 5 लोगों की सिर एक झटके में फरसे से काट दिया गया है। बता दें कि पांचों (5)मृतक एक ही फैमिली से है। उनका गला धड़ से अलग करने वाला भी और कोई ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 25, 2023 10:57 पूर्वाह्न | Updated: जून 25, 2023 12:45 अपराह्न

Mainpuri Murder
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Murder: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शनिवार (24 जून) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जिसमे 5 लोगों की सिर एक झटके में फरसे से काट दिया गया है। बता दें कि पांचों (5)मृतक एक ही फैमिली से है। उनका गला धड़ से अलग करने वाला भी और कोई नही बल्कि घर का बड़ा भाई है। जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई इतना कत्लेआम मचाने के बाद उसने खुद को भी नहीं बख्सा।  उसने बंदूक उठाई और अपने सिर में गोली मार ली। ऐसे में दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पाव फूल गए है। फ़िलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, एक घायल

5 लोगों के मौत का पूरा घटना क्रम ? 

बता दें कि यह घटना उत्तर-प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। जहां गोकुलपुरा अरसारा गांव का रहने वाले शिववीर सिंह नाम के आदमी ने अपने दो छोटे भाई समेत पत्नी, अपने बहनोई, छोटे भाई की नवविवाहिता पत्नी और दोस्त की धारदार फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। ख़बरों की माने तो इसमें उसने अपने माता-पिता और मामी को भी निशाना बनाया था लेकिन वह किसी तरह बच गए। पुलिस के मुताबिक अरसारा निवासी (सुभाष चंद्र यादव) पिता के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। घर में ख़ुशी का माहौल था, क्योंकि शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। ऐसे में सभी घर वाले डीजे की धुन पर नाच रहे थे, लेकिन सबको सुबह होते-होते शिववीर सिंह सब  को सन्नाटे के साए में मौत के घाट उतार देता है। 

पुलिस और गांव वालों ने क्या बताया ?

जैसे ही सुबह हुआ पूरा  गोकुलपुरा का अरसारा गांव सन्न रह गया, जब उन्होंने पुरे घर में खून की नदिया और हर तरफ लाशें देखी तो वह घबरा गए।  इतने में पुलिस को खबर मिलती है और वह SP विनोद कुमार की अगुवाई में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है। जिसके बाद फ़ौरन घायल माता-पिता (सुभाष चंद्र यादव) को अस्पताल भेजा जाता है। पुलिस फ़िलहाल मामले की छानबीन कर रही है, उसे अब तक मालूम नहीं चल पाया है, कि सारा माजरा  क्या है। वहीं गांव वालों और पिता के मुताबिक इस केस को लेकर यह कहना है कि शिववीर सिंह ने यह काम कर्ज से परेशान होकर किया है।      

ये भी पढ़ें: विपक्षी एकता पर केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur का तंज, कहा- ‘बैठक में राहुल गांधी की शादी का प्रस्ताव पास, अब मम्मी हैं नाराज’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026