---Advertisement---

Meerut News: मेरठ वासियों को  बिजली विभाग ने दी बड़ी सौगात, बिना परेशान हुए अब ऐसे होगा बिल का भुगतान

Meerut News: मेरठ में रहने वाले लोगों के लिए बिजली विभाग ने बिल भुगतान को लेकर बड़ी राहत दी है। अब सभी उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इस की जानकारी बिजली विभाग ने ट्वीट के माध्यम से दी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 27, 2023 4:15 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, बिजली विभाग ने बिल भुगतान को लेकर बड़ी राहत दी है। दरअसल बिजली विभाग ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है, कि अब सभी मेरठ जनपद के अंतर्गत रहने वाले लोग बिजली का बिल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने सभी प्रकार के मोड (माध्यम) को जनता के लिए ओपन कर दिया है। 

मेरठ वासियों के लिए बिजली विभाग ने की अपील

जानकारी के मुताबिक ‘PVVNL Meerut’ की ट्विटर हैंडल इस बात की जानकारी साझा करते हुए। बिजली विभाग की तरफ से यह अपील किया गया है, कि “जनपद मेरठ के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि आप घर बैठे बिजली के बिल का भुगतान निम्न विकल्प के माध्यम से कर सकते है मोबाइल ऐप या वेबसाइट PAY ONLINE”  

बिजली विभाग ने बिल भुगतान के लिए दिये कई विकल्प 

बता दें कि बिजली विभाग की तरफ से साझा किए गए नोटिस में बिल भुगतान को लेकर कई सारी पेमेंट मोड के ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें UPI-पेटीएम, भीम-ऐप, गूगल-पे, फोन-पे इत्यादि के ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड से भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आप बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026