---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में मचा भारी बवाल! मुस्लिम के घर खरीदने पर हिंदू परिवार ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कर दिया अहम खुलासा; मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Meerut News: मेरठ के सदर थाना के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है, और तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 1:11 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ के सदर थाना के अंदर एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है, और तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सदर बाजार थाना क्षेत्र में हिंदू बाहुल्य थापर नगर में एक हिंदू परिवार का मकान एक मुस्लिम परिवार ने खरीद लिया, जिसके बाद पूरा बवाल मच गया है। स्थिति इतनी बिगड़ गई की मामला पुलिस थाना पहुंच गया कई हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत में पलायन नहीं होने देंगे। वहीं अब इस मामले ने मेरठ पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला – Meerut News

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक थापर नगर की गली नंबर 6 स्थित नरेश कालरा का मकान हिंदू और सिख समुदाय की बस्ती में आता है। नरेश ने अपना मकान डेयरी चलाने वाले सईद अहमद को बेच दिया था। हालांकि जैसे यह जानकारी हिंदू संगठनों और आसपास के लोगों जैसे ही पता चली। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंच गए और वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। हालांकि अब इस मामले में पुलिस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि इसकी वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सचिन गुप्ता नाम के एक्स हैंडल शेयर किया गया है।

मेरठ पुलिस ने इस मामले में दी अपनी प्रतिक्रिया

मेरठ पुलिस ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “थाना सदर बाज़ार क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा नया मकान खरीदने पर कुछ मोहल्लेवासियों ने विरोध व्यक्त किया।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की गई, जिसमें दोनो पक्ष आपसी सहमति से समाधान निकालने पर सहमत हुए है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा पलायन जैसी कोई स्थिति नहीं है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026