---Advertisement---

Meerut News: यूपी में अब हर कोई बनेगा AI साक्षर, टेस्ट पास करने पर मिलेगा खास प्रमाण पत्र

Meerut News: यूपी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों और शिक्षकों को एआई साक्षर बनाने के लिए एक वीडियो कोर्स की शुरुआत की है। इस कोर्स के बाद एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2023 1:31 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: देश के कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का काम बढ़ रहा है। एआई का विस्तार लोगों के काम को आसान बनाने के साथ ही उनकी मदद भी कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) शहर में स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के साथ ही राज्य के सभी विश्वविद्यालय में एआई बेस्ड 22 वीडियो को डिजिटल कोर्स का हिस्सा बनाया जाएगा। आपको बता दें कि ये सभी वीडियो टीम उपाय की आधिकारिक वेबसाइट www.teamupai.org पर उपलब्ध हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को मिलेगा फायदा

मालूम हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। साथ ही छात्रों को एक से अधिक विषय में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह साफ है कि एआई का महत्व और दायरा तेजी से हर सेक्टर में फैल रहा है। ऐसे में छात्रों को इसकी जानकारी का होना जरूरी है।

टीम उपाय की ये है खास पहल

उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टीम उपाय की तरफ से इस पहल को शुरू किया गया है। इस टीम का खास मकसद है कि हर इंसान को एआई साक्षर बनाया जाए। इसी कड़ी में टीम उपाय ने ‘एआई लिटरेसी फॉर ऑल’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। टीम का मानना है कि एआई का प्रभाव काफी से बढ़ रहा है। इसका असर शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य आदि सेक्टरों में देखने को मिल रहा है।

एससीईआरटी ले रहा है टेस्ट

वहीं, स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एससीईआरटी टीम उपाय की ओर से ऑनलाइन टेस्ट लिया जा रहा है। ये टेस्ट 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। ‘एआई लिटरेसी फॉर ऑल’ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए इसे शुरू किया जाएगा।

टेस्ट पास करने वालों को मिलेगा प्रमाण पत्र

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले शिक्षक और छात्रों को साइट पर उपलब्ध 22 वीडियो को ट्रेनिंग के लिए देखना होगा। इसके बाद वह ऑनलाइन टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। इस टेस्ट को पास करने वालों को एससीईआरटी की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026