---Advertisement---

उफ्फ ये हैवानियत! मेरठ में युवक की पिटाई के बाद चेहरे पर किया पेशाब; जानें क्या है प्रशासन का पक्ष?

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार लड़कों के एक समूह ने एक युवक के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 27, 2023 12:05 अपराह्न

meerut news
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार लड़कों के एक समूह ने एक युवक के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने मामूली विवाद में पहले पीड़ित युवक की पिटाई की और फिर उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।

मेरठ में पेशाब कांड

देश के कुछ हिस्सों से बीते दिनों पेशाब कांड की कुछ खबरें सामने आईं थीं। इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बनीं और मामला वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में नजर आया था। इसमें मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ पेशाब कांड चर्चित रहा था। अब इसी तर्ज पर मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में आने वाले जागृति विहार से भी शर्मनाक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक युवक के साथ कुछ व्यक्तियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर मार-पीट की और फिर उसके चेहरे पर पेशाब भी किया। इस घटना के संबंध में विडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक डिप्रेशन में है और उसके परिजनों ने मामले की शिकायत प्रशासन से की है।

प्रशासन का पक्ष

मेरठ के जागृति विहार क्षेत्र में हुए मार-पीट की घटना बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। स्थानिय प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मेरठ पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 13/11/2023 को थाना मेडिकल क्षेत्र के अधीन आने वाले जागृति विहार में एक युवक के साथ मार-पीट की गई। वहीं मार-पीट के साथ ही उसके ऊपर यूरीन भी पास किया गया था।

प्रशासन का कहना है कि घटना के संबंध में पीड़ित युवक के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से ये जानकारी भी सामने आई कि मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 14, 2026

Noida Violence

अप्रैल 14, 2026

Ambedkar Jayanti 2026

अप्रैल 14, 2026