---Advertisement---

Mirzapur Train Accident: मृतकों की संख्या में इजाफा! मिर्जापुर ट्रेन हादसे के बाद स्टेशन पर कोहराम, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे कई श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। इस ट्रेन हादसे में 6 श्रद्धालओं की मौत होने की खबर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2025 12:31 अपराह्न

Mirzapur Train Accident
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Train Accident: बुधवार को तड़के सुबह मिर्जापुर के निकट चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्जापुर जा रहे श्रद्धालुओं की हादसे के चपेट में आने से अब तक 6 की मौत होने की खबर है। पहले मौत का आंकड़ा 4 पर पहुंचा था जो अब बढ़कर 6 हो गया है। मिर्जापुर ट्रेन एक्सीडेंट के बाद चुनार स्टेशन पर कोहराम देखने को मिला। आनन-फानन में रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव करती नजर आई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रेलवे के साथ स्थानीय प्रशासन से जुड़े आला अफसर भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन के प्रयासों से ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू कराया जा सका है।

दर्दनाक Mirzapur Train Accident में 6 श्रद्धालुओं की मौत!

यूपी के मिर्जापुर से निकट चुनार रेलवे स्टेशन पर 6 श्रद्धालु नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गए। खबरों की मानें तो श्रद्धालु चोपन–प्रयागराज एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतर गए थे। कई यात्री प्लेटफॉर्म की गलत दिशा से उतर गए जिसके कारण सामने से तेज रफ्तार में आ रही नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस प्रकरण के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर राहत-बचाव में जुट गई। मिर्जापुर ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़ी घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर कोहराम मच गया और मृतकों के परिजन रोते-बिलखते नजर आए।

मृतकों के लिए आर्थिक सहयोग का ऐलान

भीषण ट्रेन हादसा की चपेट में आने से जान गवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आर्थिक सहयोग का ऐलान हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़े प्रकरण पर दु:ख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। सीएम योगी ने पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि सरकार हरसंभव मदद के लिए सदैव उपलब्ध है। ये हादसा इतना भीषण था कि इसका दंश अब तक नजर आ रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर खून के छीटे और फटे कपड़े हादसे की भयावह स्थिति को दर्शा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन अब भी मौके पर तैनात होकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026