---Advertisement---

Namo Bharat Train: अब मेरठ से दिल्ली पहुंचने में घंटे नहीं मिनट लगेंगे, दिव्यांग और बीमार मरीजों के लिए होगी ये खास व्यवस्था

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन को बहुत जल्द पूर्ण रुप से खोल दिया जाएगा। इस रुट के ओपन होते ही दिल्ली से मेरठ आने और जाने में सिर्फ 45 मिनट का समय लगेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 4, 2025 5:00 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: पीएम मोदी और सीएम योगी बहुत जल्द दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर करने वालों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। दरअसल, दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन दौड़ेगी। जिसकी वजह से दोनों शहरों के बीच का समय घटकर घंटों से मिनटों में हो जाएगा। इससे यात्रा भी सुगम बनेगी और पैसों के साथ समय की बचत भी होगी। खबरों की मानें को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रुट पर दौड़ने वाली इस रेल का बहुत जल्दी उद्घाटन किया जाएगा।

Namo Bharat Train शुरु होते ही दिल्ली और मेरठ की यात्रा होगी सुगम

नमो भारत रैपिड रेल को दिल्ली के सराए काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक दौड़ाया जाएगा। ये 82 किलोमीटर का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा होगी। इस रुट पर 13 स्टेशन बने हैं। जिनका लगभग पूरा काम निबट चुका है। उम्मीद की जा रही है कि, दीवाली तक शायद ये रुट खोल दिया जाएा। दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ने वाली इस रैपिड ट्रेन के चार प्रमुख स्टेशन मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम होंगे।

नमो भारत रैपिड रेल में यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

नमो भारत ट्रेन के बीच में आने वाले सभी स्टेशनों में तमाम तरह की जन सुविधाएं होंगी। यहां पर दिव्यांगों और बीमार मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।यात्रियों की सुरक्षा के लिए यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही डिजिटल डिस्प्ले से यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। दिल्ली से मेरठ जाने वाली रैपिड ट्रेन के बीच में पार्किग की व्यवस्था भी की गई है। खबरों की मानें तो यहां पर एक बार में 500 वाहनों के खड़े करने की पार्किंग बनाई गई है। इसके साथ ही टॉयलेट सहित तमाम सारी जनसुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें, इस रुट में पड़ने वाले शताब्दीनगर से ही साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इसलिए नमो भारत रैपिड ट्रेन बेहद खास माना जा रहा है। आपको बता दें, नमो भारत ट्रेन अभी सिर्फ दिल्ली से न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक दौड़ती है। लेकिन अब इसे पूर्ण रुप से बहुत जल्द खोल दिया जाएगा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026