---Advertisement---

मेरठ से दिल्ली नौकरी करने वालों की जल्द होगी परेशानी दूर! राजधानी के इस स्टेशन से Namo Bharat Train का शुरू होगा परिचालन; जानें डिटेल

Namo Bharat Train: अब जल्द ही मेरठ से दिल्ली नौकरी करने वालो के लिए आरआरटीएस जल्द खुशखबरी देने जा रही है। जिससे नौकरीपेशा लोगों का काफी समय बचने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 4, 2024 2:24 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: बड़ी संख्या में लोग मेरठ से दिल्ली नौकरी के सिलसिले में रोजाना ट्रेवल करते है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली पहुंचने में करीब 1.30 घंटे से भी अधिक का समय लग जाता है। लेकिन अब जल्द ही इन लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल RRTS द्वारा Namo Bharat Train का ट्रायल दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी सहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है। माना जा रहा है, इस स्टेशन से परिचालन शुरू होने के बाद मेरठ से दिल्ली नौकरी के सिलसिले में आने वाले लोगों का काफी समय बचेगा।

Namo Bharat Train चलने के बाद लोगों को होगी सुविधा

बताते चले कि न्यू अशोक नगर स्टेशन दिल्ली में स्थित है। वहीं यह नोएडा से भी सटा हुआ है। बता दें कि RRTS द्वारा अब Namo Bharat Train का ट्रायल साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही इसका परिचलान शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि इसका परिचालन शुरू होने पर दिल्ली के साथ- साथ नोएडा से मेरठ आने जाने वाले लोगों भी फायदा होगा। इसके अलावा यात्री महज 40 मिनट के अंदर ही यहां से से मेरठ पहुंच सकेंगे। जानकारी के मुताबिक इसका किराया 110 रूपये रहने की उम्मीद है।

न्यू अशोक नगर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा यह खास सुविधा

आपको बता दें कि न्यू अशोक नगर स्टेशन पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। वहीं नमो भारत ट्रेन का ट्रायल भी शुरू हो गया है। अगर स्टेशन के खासियत की बात करें तो यहां पार्किंग में करीब 600 वाहन खड़े किए जा सकते है। वहीं स्टेशन के अंदर फुड कोर्ट भी बनाया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताते चले कि न्यू अशोक नगर स्टेशन से परिचालन शुरू होने के बाद इस 82 किलोमीटर दिल्ली- गाजियाबाद – मेरठ RRTS कॉरिडोर के परिचलित सेक्शन का विस्तार 54 किलोमीटर तक हो जाएगा। वहीं जून 2025 तक इस पूरे कॉरिडोर पर Namo Bharat Train का परिचालन शुरू हो सकता है।

जून 2025 तक पूरा हो सकता है दिल्ली- गाजियाबाद – मेरठ RRTS कॉरिडोर

जानकारी के मुताबिक न्यू अशोक नगर तक परिचालन के बाद आनंद विहार और सराय काले खां तक इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि Namo Bharat Train की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026