---Advertisement---

Noida News: जिला कंज्यूमर कोर्ट की बीमा कंपनी को फटकार, कहा- ‘देरी से सूचना देने पर क्लेम से नहीं किया जा सकता इनकार’   

Noida News: नोएडा की जिला कंज्यूमर कोर्ट ने एक बीमा कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि देरी से सूचना देने पर क्लेम से इनकार नहीं किया जा सकता।   

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 5:22 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा की जिला कंज्यूमर कोर्ट ने एक बीमा कंपनी को कड़ी फटकार लगाते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (District Consumer Court) ने कहा है कि देरी से सूचना देने पर कंपनी क्लेम से इनकार नहीं कर सकती।

आयोग ने ये फैसला बाइक चोरी के एक मामले में सुनाया है। इसके साथ ही आयोग ने कंपनी को ब्याज सहित क्लेम की सारी राशि ग्राहक को देने का आदेश जारी किया है। कंपनी को इस राशि का भुगतान 30 दिनों के अंदर करना होगा।   

क्या है मामला ?

दरअसल, नोएडा सेक्टर 93 निवासी संजय ने अपनी बाइक का इंश्योरेंस करवा रखा था। उन्होंने बीमा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से साल 2015 में ये इंश्योरेंस खरीदा था। इसके बाद साल 2016 में उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट न्यायालय में पेश की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर संजय ने इंश्योरेंस कंपनी से अपना क्लेम मांगा था। लेकिन, कंपनी ने भुगतान नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जिला कंज्यूमर कोर्ट में की।

बिमा कंपनी ने दिया था ये तर्क

कंपनी ने आयोग को तर्क दिया था कि ग्राहक ने देरी से शिकायत दर्ज करवाई थी और इसकी सूचना भी देरी से कंपनी को दी गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने कंपनी को फटकार लगाते हुए कहा कि देर से सूचना का ये मतलब नहीं की आप क्लेम से इनकार कर दें। आपको ग्राहक की राशि का भुगतान जल्द से जल्द करना होगा।

कोर्ट ने कंपनी को 30 दिनों के अंदर क्लेम राशि 26,250 रुपये छह फीसदी ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही आयोग ने कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026