---Advertisement---

Noida International Airport पर आ गई बड़ी अपडेट, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कर दिया जेवर एयरपोर्ट की ओपनिंग डेट का खुलासा! नोएडा को मिलेगी उड़ान

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख पर बड़ा अपडेट आया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने जेवर एयरपोर्ट की ओपनिंग डेट का खुलासा कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2025 3:33 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश को अपने पांचवें इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। इंटरनेट पर बीते कई दिनों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चर्चा का केंद्र बना हुआ है। Jewar Airport को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट तेजी से घूम रही हैं। मगर अभी तक जेवर एयरपोर्ट को लेकर सिर्फ अफवाहें ही सामने आ रही हैं। वहीं, जेवर एयरपोर्ट को लेकर यूपी सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। ऐसे में अगर आप भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख जानने के लिए बेताब हैं, तो आपको बता दें कि इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Noida International Airport की ओपनिंग डेट का हुआ खुलासा?

एशिया का सबसे बड़े हवाईअड्डे के तौर पर तैयार किया जा रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओपनिंग डेट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu ने ‘Hindustan Times’ को बताया, ‘हम नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए तैयार हैं और मई में इसका शुभारंभ करेंगे।’ वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कुछ आला अधिकारियों ने ‘Hindustan Times’ को जानकारी देते हुए कहा कि Jewar Airport वर्तमान में एयरोड्रम लाइसेंस हासिल करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए द्वारा अंतिम निरीक्षण के लिए तैयार है और जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 मई को होने की संभावना जताई जा रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

आपको जानकारी के लिए बता दें कि Noida International Airport को 1334 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। Jewar Airport यूपी की योगी सरकार का एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है। नोएडा के छोटे से जिले जेवर में तैयार किए जा रहे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी सरकार को काफी उम्मीदें हैं। जेवर एयरपोर्ट ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेससेव से सिर्फ 35 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में नोएडा में विकास को नई उड़ान मिल सकती है, जिससे नोएडा का हुलिया बदल सकता है। माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का भार कम हो जाएगा। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा कमर्शियल हवाईअड्डा भी बन जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026