---Advertisement---

Noida International Airport की COO ने दी खुशखबरी, इस महीने से शुरू हो जाएगा एयरपोर्ट! सालभर में 12 मिलियन यात्रियों को होगा फायदा

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की COO ने खुशखबरी देते हुए एयरपोर्ट के शुरू होने की तारीख का खुलासा कर दिया है। साथ ही दावा किया है कि इससे सालभर में 12 मिलियन यात्रियों को फायदा होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2025 3:04 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: क्या आप भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने की राह तक रहे हैं। अगर हां, तो आपके लिए एक खास खुशखबरी आई है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Jewar Airport शुरू होने की तारीख का खुलासा हो गया है। अब बस कुछ ही वक्त रुकना होगा, इसके बाद यात्री जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ सकेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की COO Kiran Jain ने एयरपोर्ट स्टार्ट होने की डेट का ऐलान कर दिया है।

इस खबर के आने के बाद यूपी के लोगों का उत्साह और बढ़ जाएगा। COO Kiran Jain के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिलहाल अपने एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रहा है। डीजीसीए यानी नागर विमानन महानिदेशालय मई के मिड तक लाइसेंस दे सकता है।

Noida International Airport से जल्द भर सकेंगे उड़ान

उत्तर प्रदेश के 5वें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने को लेकर पिछले कई दिनों से अपडेट आ रहे हैं। मगर अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की COO Kiran Jain ने इसके खुलने की तारीख बता दी है। COO Kiran Jain के मुताबिक, मई के आखिर में Jewar Airport यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकता है। COO ने कहा, ‘अगर सबकुछ ठीक रहा, तो डीजीसीए से मई मिड तक एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के बाद मई के आखिर में उड़ानों का संचालन स्टार्ट हो सकता है।’

COO ने आगे कहा, ‘जेवर एयरपोर्ट एक रनवे के साथ सालभर में लगभग 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू हो सकता है। इस क्षमता को चार चरणों में बढ़ाकर सालाना 70 मिलियन यात्रियों की कैपेसिटी किया जाएगा। एयरपोर्ट की मांग काफी अधिक है, ऐसे में सिर्फ 2.5 साल में ही 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता का टारगेट हासिल किया जा सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेंगे अरब देश

वहीं, बीती कई खबरोंं में दावा किया गया है कि Noida International Airport पर जून के अंत से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jewar Airport से देश के काफी सारे शहरों को हवाई मार्ग के जरिए जोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट से अरब देशों की फ्लाइट सेवा को बढ़ाया जाएगा। इससे यात्री आसानी से और कम समय में अरब देशों की यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा दुनियाभर के देशों में भी सीधी उड़ान सेवा को शुरू किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026