---Advertisement---

Noida International Airport: अक्टूबर नहीं इस महीने से शुरू हो सकता है का संचालन; पश्चिमी यूपी के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर; जानें पूरी डिटेल

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है। साल के आखिरी तक इसका संचालन होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2025 5:28 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है। हम बात कर रहे है, जेवर में स्थिति नोएडा एयरपोर्ट के बारे में, जिसका जल्द संचालन हो सकता है, हालांकि बीते 10 महीनों से इसकी डेडलाइन बढ़ती जा रही है, जिसने राज्य सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस साल इस एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले खबर सामने आ रही थी कि अक्टूबर तक इसका संचालन शुरू हो सकता है, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इसकी तारीख में इजाफा हो सकता है।

अक्टूबर नहीं इस महीने से शुरू हो सकता है Noida International Airport का संचालन

जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक यानि दिसंबर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर तक इसका संचालन शुरू हो सकता है। सबसे खास बात है कि यह एशिया का सबसे एयरपोर्ट होने जा रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब भी कम होने की उम्मीद है। साथ ही इसके शुरू होने से कई जिलों को जबदरस्त फायदा होने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। जिससे कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, जिसमे मेरठ, सहारनपुर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिले शामिल है, माना जा रहा यहां बड़े -बड़े होटल, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड का निर्माण होना है, और लोगों को बड़ी संख्या में फायदा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अब यात्रियों को दिल्ली जानें की जरूरत नहीं होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026