---Advertisement---

Noida International Airport से वाराणसी, मुंबई समेत इन शहरों के बीच जल्द शुरू होगा संचालन; उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज; जानें तारीख व अन्य जरूरी अपडेट

Noida International Airport: देश के चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की जल्द शुरूआत होने जा रही है। जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2025 4:38 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की जल्द शुरूआत होने जा रही है। बता दें कि इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने का करोड़ों देशवासी इंतजार कर रहे है। वहीं माना जा रहा है कि अक्टूबर की आखिरी तक इस एयरपोर्ट की शुरूआत हो सकती है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 अक्टूबर 2025 से इसका संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वाराणसी, मुंबई समेत इन शहरों के बीच जल्द शुरू होगा संचालन

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 10 प्रमुख शहरों के लिए संचालन शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में, देश के दस प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। इनमें चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अहमदाबाद, जयपुर आदि शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद है। बता दें इस एयरपोर्ट से संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर दवाब कम होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक की पहुंच आसान बनाने के लिए बसों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे पैसे और समय दोनों के बचत होने की उम्मीद है।

ई-सिटी बसें चलने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कैसे होगा फायदा

गौरतलब है कि ई-सिटी बसें चलने से यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद क्योंकि ग्रेटर नोएडा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 किलोमीटर की है। यानि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सबसे नजदीक शहर यही होगा। जिसके देखते हुए प्राधिकरण लगातार यहां पर सुविधाएं तैयार कर रहा है। इसके अलावा ई-सिटी बसें चलने से यात्रियों का काफी पैसा बचेगा, क्योंकि टैक्सी के बजाय वह बस से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से यात्रियों का दवाब भी कम होने की उम्मीद है, साथ ही आसपास के शहर को भी जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026